मानदेय नहीं मिलने पर सफाईकर्मियों का धरना
Updated at : 12 Jul 2019 5:39 AM (IST)
विज्ञापन

अरवल : नगर पर्षद के सफाई कर्मी को चार माह से मानदेय नहीं मिला है जिसके विरोध में सफाईकर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय के समक्ष धरना दिया. जिसका नेतृत्व सफाई कर्मी अनिल कुमार ने किया. धरना के माध्यम से सफाई कर्मियों का कहना था कि हम लोग का चार माह का मानदेय नहीं मिला है […]
विज्ञापन
अरवल : नगर पर्षद के सफाई कर्मी को चार माह से मानदेय नहीं मिला है जिसके विरोध में सफाईकर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय के समक्ष धरना दिया. जिसका नेतृत्व सफाई कर्मी अनिल कुमार ने किया. धरना के माध्यम से सफाई कर्मियों का कहना था कि हम लोग का चार माह का मानदेय नहीं मिला है जिससे हमलोग के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इतना ही नहीं नगर परिषद के एजेंसी साफ सफाई तो करता है लेकिन परिचय पत्र नहीं देता है एवं ड्रेस भी हमलोग को नहीं दिया है.
साथ ही सुबह से लेकर शाम तक सफाई कार्य करते हैं लेकिन पेट भरना काफी मुश्किल हो गया है. सफाईकर्मियों का कहना था कि शीघ्र हम लोग का मानदेय का भुगतान किया जाये. साथ ही सभी सफाई कर्मियों ने एक स्वर से कहा कि हमलोग का जो भी मानदेय है वह नियमित रूप से मिलते रहे, इसके लिए नगर पर्षद कार्यपालक पदाधिकारी ध्यान दें ताकि हम लोग का जो भी मानदेय मिले उससे जीवन गुजर-बसर कर सके.
सफाईकर्मी ने कहा कि मानदेय भुगतान के लिए हमलोग कई बार कार्यपालक पदाधिकारी से गुहार भी लगा चुके हैं लेकिन सिर्फ आश्वासन मिलता है. मानदेय नहीं मिलता. धरना में सफाईकर्मी सजन कुमार, रंजू देवी, रंजीत कुमार, मनोहर राम, मिंटू कुमार व मुकेश कुमार सहित दर्जनों सफाई कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




