आधा दर्जन फरार अभियुक्त के घर कुर्की-जब्ती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:31 PM
अरवल (सदर) : पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार सिंह के निर्देशानुसार रविवार को जिले के विभिन्न थाना/ ओ0पी0 द्वारा चलाये गये एस ड्राइव अभियान के दौरान कुल 13 फरारी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. जबकि आधा दर्जन फरार अभियुक्तों के घर की संपत्ति की कुर्की-जब्ती की गयी. एसपी ने बताया कि छापामारी के दौरान महेंदिया थाना […]
अरवल (सदर) : पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार सिंह के निर्देशानुसार रविवार को जिले के विभिन्न थाना/ ओ0पी0 द्वारा चलाये गये एस ड्राइव अभियान के दौरान कुल 13 फरारी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. जबकि आधा दर्जन फरार अभियुक्तों के घर की संपत्ति की कुर्की-जब्ती की गयी.
एसपी ने बताया कि छापामारी के दौरान महेंदिया थाना क्षेत्र चार, परासी थाना क्षेत्र दो, रामपुर चौरम थाना क्षेत्र से एक, कुर्था थाना क्षेत्र से एक, कलेर थाना क्षेत्र से दो, अभियुक्तों को गिरफ्तारी किया गया, जबकि किंजर थाना क्षेत्र से एक अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं चार अभियुक्त के घरों से कुर्की-जब्ती की गयी.
उसी तरह अरवल से तीन की गिरफ्तारी, एक की कुर्की- जब्ती की गयी. एसपी ने बताया कि एस ड्राइव अभियान देर रात्रि तक जारी रखने का निर्देश जिले के सभी थानाप्रभारी एवं ओपी प्रभारी को दिया गया है. उन्होंने कहा कि एक भी अभियुक्त फरार नहीं रहे. इसकी सुनिश्चित थानाप्रभारी को करना है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










