अफवाहों पर न दें ध्यान, प्रेम व भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार
Updated at : 13 Mar 2019 1:19 AM (IST)
विज्ञापन

कलेर : महेंदिया थाना में शांति समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने किया. बैठक में आये लोगों को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि होली हिंदुओं का महान त्योहार है, और यह महान तब और हो जाता है जब सभी लोग इसे शांति के साथ […]
विज्ञापन
कलेर : महेंदिया थाना में शांति समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने किया. बैठक में आये लोगों को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि होली हिंदुओं का महान त्योहार है, और यह महान तब और हो जाता है जब सभी लोग इसे शांति के साथ मिल-जुल कर संपन्न करते हैं. ऐसे तो इस तरह के पर्व त्योहार को मनाने में कहीं कोई व्यवधान नजर नहीं आती है
लेकिन कुछ असामाजिक तत्व को गलत कारनामे के चलते इस तरह के पर्व में विघ्न पैदा हो जाता है. ऐसे लोगों को चिह्नित करने की आवश्यकता है व इनके क्रियाकलापों पर ध्यान देकर बहुत हद तक पर्व त्योहार को शांति के साथ मनाया जा सकता है.
वहीं सीओ आलोक कुमार ने सभी धर्म के लोगों से होली पर्व को शांतिपूर्वक मनाने में सहयोग करने की अपील की. महेंदिया थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने अफवाहों पर ध्यान न देने और अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने की बात कही. उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर अगर संदेह हो तो थाने को सूचित करें.
साथ ही शराब बिकने की सूचना शराब, पीने की सूचना अगर मिलती है तो इसकी भी सूचना स्थानीय पुलिस को दें. इनके ऊपर कठोर कार्रवाई की जायेगी. इस अवसर पर मुखिया आनंद सिन्हा, विमला देवी, जितेंद्र यादव, नईम अंसारी, जितेंद्र सिंह, रजनी मोहन आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




