अरवल के मधुबन में टेंपो और हाईवा की टक्कर, दो की मौत, तीन घायल
अरवल में हाईवा-ऑटो की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त वाहन
अरवल जिले के मधुबन इलाके में टेंपो और हाईवा की जोरदार टक्कर से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा एनएच-139 पर फतेहपुर संडा के पास हुआ.
कलेर से अंजनी कुमार
Arwal News: अरवल जिले के मधुबन इलाके में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. परासी थाना क्षेत्र से सवारियों को लेकर अरवल जा रही एक टेंपो की विपरीत दिशा से आ रहे हाईवा से जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और मेहंदिया थाना पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल सदर अस्पताल अरवल भेजा गया. चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है. घायलों की स्थिति पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग नजर बनाए हुए है.
फतेहपुर संडा के पास हुआ हादसा
यह दुर्घटना एनएच-139 पर फतेहपुर संडा के समीप हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवा और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक परासी थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं. मेहंदिया थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है.
ALSO READ: अरवल: एमबीबीएस के बाद शुभांगी बनीं सेना में लेफ्टिनेंट, जिले का बढ़ाया मान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










