अरवल: एमबीबीएस के बाद शुभांगी बनीं सेना में लेफ्टिनेंट, जिले का बढ़ाया मान

Updated:
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट शुभांगी.

लारी गांव की बेटी शुभांगी कुमारी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर जिले का नाम रोशन किया है. पुणे के AFMC से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है. उनकी सफलता ने परिवार और पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है.

विज्ञापन

Arwal News : अरवल जिले के लारी गांव की बेटी शुभांगी कुमारी (कुक्की) ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर जिले का मान बढ़ाया है. पुणे स्थित भारत सरकार के प्रतिष्ठित सशस्त्र सेना चिकित्सा महाविद्यालय (AFMC) से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्ति मिली है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

बचपन से मेधावी रहीं शुभांगी

शुभांगी के पिता एवं सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार ने बताया कि उनकी बेटी शुरू से ही पढ़ाई में बेहद होनहार रही है. तीन बहनों में वह दूसरी हैं. बड़ी बहन पटना में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने कहा कि बेटियों को कभी बेटों से कम नहीं समझा और हमेशा उनकी शिक्षा को प्राथमिकता दी.

लारी से शुरू हुआ सफलता का सफर

शुभांगी की प्रारंभिक शिक्षा लारी मध्य विद्यालय से हुई। इसके बाद उन्होंने जहानाबाद के डीएवी स्कूल से दसवीं की पढ़ाई पूरी की। आगे की पढ़ाई के लिए वह आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित श्री चैतन्य संस्थान गईं और फिर राजस्थान के कोटा में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी की।

दूसरे प्रयास में मिली बड़ी कामयाबी

पिता ने बताया कि शुभांगी ने दूसरे प्रयास में 650 अंक हासिल कर प्रतिष्ठित सशस्त्र सेना चिकित्सा महाविद्यालय (AFMC), पुणे में प्रवेश प्राप्त किया. एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद अब वह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं, जो पूरे परिवार और जिले के लिए गर्व का विषय है.

सफलता पर जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

बेटी की सफलता पर पिता राकेश कुमार और शिक्षिका माता सविता देवी बेहद भावुक और गौरवान्वित हैं. राकेश कुमार ने कहा कि उनकी तीनों बेटियां उनके लिए बेटों के समान हैं और उन्होंने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. शुभांगी की उपलब्धि पर पूर्व जिला परिषद सदस्य अंजनी कुमार राजू, मुखिया अमरेंद्र शर्मा, पूर्व मुखिया जितेंद्र शर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शशि रंजन, शक्ति कुमार चिंटू, राजेश कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन