अरवल में उर्दू वाद-विवाद प्रतियोगिता 2025-26 का शुभारंभ, डीएम ने छात्रों को किया प्रोत्साहित

Author Nishikant kumr|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

वाद विवाद प्रतियोगिता का उद्घाटन करते डीएम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Arwal News : अरवल में उर्दू भाषा छात्र-छात्रा राज्य प्रोत्साहन योजना के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. डीएम ने इसे सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा बताया.

विज्ञापन

Arwal News : जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभा कक्ष में उर्दू भाषा छात्र-छात्रा राज्य प्रोत्साहन योजना के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता 2025-26 का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में उर्दू भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ छात्र-छात्राओं में तार्किक चिंतन, अभिव्यक्ति क्षमता और बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करना था.

विज्ञापन

उर्दू हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा : डीएम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने कहा कि उर्दू भाषा हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है. इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, तर्कपूर्ण विचार रखने की कला और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करती हैं.

उन्होंने प्रतिभागियों को पूरी निष्ठा, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता निरंतर अभ्यास, ज्ञानार्जन और आत्मविश्वास से प्राप्त होती है.

राज्य सरकार की योजना से मिलेगा प्रतिभाओं को मंच

डीएम ने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना विद्यार्थियों की प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. विद्यार्थियों को इस अवसर का भरपूर लाभ उठाते हुए अपनी भाषा दक्षता, विचार शक्ति और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

छात्र-छात्राओं ने रखे प्रभावशाली तर्क

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और निर्धारित विषयों पर प्रभावशाली एवं तार्किक ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए. प्रतियोगिता का संचालन निर्धारित नियमावली के अनुसार किया गया तथा निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष मूल्यांकन किया.

उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार पर दिया गया जोर

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार तथा साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर बल दिया.

कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Also Read: बांकीपुर बचाने खुद उतरेंगे नितिन नवीन, पटना आकर बनाएंगे बीजेपी की जीत का प्लान


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन