बांकीपुर बचाने खुद उतरेंगे नितिन नवीन, पटना आकर बनाएंगे बीजेपी की जीत का प्लान

Updated:
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार और नितिन नवीन की तस्वीर

Bankipur Bypoll: बांकीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन 9 जुलाई को पटना आ रहे हैं, जहां वे जीत की रणनीति तैयार करेंगे. इस बार भाजपा का मुकाबला प्रशांत किशोर और आरजेडी से कड़ा होने वाला है.

विज्ञापन

Bankipur Bypoll: पटना की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है. बीजेपी ने इस सीट से अभिषेक कुमार ‘बंटी’ को उम्मीदवार बनाया है. अब पार्टी की जीत की रणनीति तैयार करने के लिए खुद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पटना पहुंचेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

बांकीपुर में बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर

बांकीपुर सीट लंबे समय से बीजेपी का मजबूत गढ़ रही है. खुद नितिन नवीन यहां से कई बार विधायक रह चुके हैं. राज्यसभा जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी, जिसके बाद अब यहां उपचुनाव होने जा रहा है.

ऐसे में बीजेपी इस सीट को किसी भी कीमत पर बचाना चाहती है. पार्टी अध्यक्ष का पटना दौरा इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

9 जुलाई को पटना पहुंचेंगे नितिन नवीन

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन 9 जुलाई को दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना आएंगे. 10 जुलाई को वे वापस लौटेंगे. बांकीपुर उपचुनाव की घोषणा के बाद यह उनका पहला बिहार दौरा होगा.

पटना पहुंचने के बाद वे सबसे पहले महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद बांकीपुर से बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक बंटी के समर्थन में होने वाली सभा में शामिल हो सकते हैं.

अभिषेक बंटी के नामांकन में भी हो सकते हैं शामिल

सूत्रों के मुताबिक नितिन नवीन अभिषेक बंटी के नामांकन कार्यक्रम में भी मौजूद रह सकते हैं. इसके बाद वे बिहार बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में बांकीपुर उपचुनाव की रणनीति और राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा होगी.

एनडीए नेताओं के साथ भी करेंगे मंथन

10 जुलाई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पर एनडीए जिलाध्यक्षों की बैठक होनी है. नितिन नवीन इस बैठक में भी शामिल हो सकते हैं. इस दौरान चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा होगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रशांत किशोर और आरजेडी से मुकाबला

बांकीपुर सीट पर इस बार मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. बीजेपी ने अभिषेक बंटी को मैदान में उतारा है. वहीं प्रशांत किशोर जनसुराज के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं. राष्ट्रीय जनता दल ने रेखा गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है.

ऐसे में बीजेपी के लिए यह सीट बचाना आसान नहीं माना जा रहा है. यही वजह है कि नितिन नवीन खुद मैदान में उतरकर जीत की रणनीति तैयार करेंगे.

नितिन नवीन ने अभिषेक बंटी को दी शुभकामनाएं

उम्मीदवार घोषित होने के बाद नितिन नवीन ने सोशल मीडिया पर अभिषेक कुमार ‘बंटी’ को बधाई दी. उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता ने उन्हें सेवा का मौका दिया था और अब अभिषेक बंटी को भी जनता का आशीर्वाद मिलेगा.

30 जुलाई को होने वाले इस उपचुनाव में अब सबकी नजर बांकीपुर सीट के सियासी मुकाबले पर टिकी है.

Also Read: 'बांकीपुर का लाल' बताकर नितिन नवीन ने बढ़ाया अभिषेक कुमार का हौसला, CM सम्राट ने X पर लिखी ये बात



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन