बिहार के 24 जिलों में आज बिगड़ा रहेगा मौसम, भारी बारिश के साथ चलेगी तेज हवा, IMD का डबल अलर्ट जारी
बिहार में बारिश की तस्वीर
Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम का मिलाजुला असर इन दिनों देखने के लिए मिल रहा है. ऐसे में आज पटना, गयाजी समेत 24 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने डबल अलर्ट जारी किया है.
Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम विभाग की तरफ से डबल अलर्ट जारी किया गया है. कुछ जिलों में ऑरेंज जबकि कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी की तरफ से पूरे 24 जिलों में चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, बारिश और कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है.
आपके शहर में
इन जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गयाजी, नवादा, जमुई और बांका जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया. बाकी के जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई है.

इन जिलों में हो सकती है भयंकर बारिश
मौसम विभाग की माने तो, मॉनसून का असर पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण और गयाजी में ज्यादा रह सकता है. इन जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस तरह से आज ज्यादातर उत्तर-पूर्वी बिहार के हिस्सों में मौसम बिगड़ा रह सकता है. साथ ही दिनभर बादलों की आवाजाही भी जारी रह सकती है. बिगड़े मौसम को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.
24 घंटों के दौरान कैसा रहा मौसम?
पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम की बात करें तो, सीमांचल के कई जिलों में बारिश हुई. कटिहार, लखीसराय, नालंदा, जमुई, सुपौल, गोपालगंज समेत अन्य जिलों में बारिश दर्ज की गई. पटना में दिनभर धूप-छांव का दौर जारी रहा. लेकिन उमस वाली गर्मी से लोग परेशान रहे. मौसम विभाग की तरफ से संभावना जताई गई है कि अगले कुछ दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियां तेज हो सकतीं हैं.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बिहार की नदियों में उफान
दूसरी तरफ, बिहार की कई नदियों में उफान आने की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. पटना से भागलपुर तक प्रशासन हाई अलर्ट मोड में है. खासकर तटीय इलाकों में रह रहे लोगों की परेशानी बढ़ गई है. पटना में कई घाटों पर गंगा का पानी आ गया है. दियारा इलाके में रह रहे लोग दूसरे जगहों पर जाकर रहने के लिए मजबूर हैं.
अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की माने तो, मॉनसून एक्टिव है और अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है. रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहेगा. 25 अगस्त को भी मौसम विभाग ने डबल अलर्ट जारी किया है. कुछ जिलों में ऑरेंज और कुछ में येलो अलर्ट है. इसके बाद 26 अगस्त को कई जिलों में बारिश और तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए