अरवल डीएम ने स्कूल में अचानक पहुंचकर लिया जायजा, बच्चों से पूछी पढ़ाई की जानकारी

Updated:
विज्ञापन

स्कूल का निरिक्षण करतीं डीएम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अरवल जिलाधिकारी अमृषा बैंस ने खभैनी पंचायत के मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई की स्थिति जानी और शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर देने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

Arwal News : अरवल जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने अरवल प्रखंड की खभैनी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय, खभैनी का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित पठन-पाठन व्यवस्था, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, कक्षाओं के संचालन, साफ-सफाई और उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने शिक्षकों से विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की.

विज्ञापन

बच्चों से संवाद कर जानी पढ़ाई की स्थिति

जिला पदाधिकारी ने विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए बच्चों से संवाद किया. उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई और शैक्षणिक प्रगति के संबंध में जानकारी ली. इस दौरान बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और स्वच्छता व अनुशासन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया.

पेयजल और शौचालय समेत सुविधाओं की जांच

निरीक्षण के क्रम में डीएम ने विद्यालय परिसर और कक्षाओं की साफ-सफाई का जायजा लिया. उन्होंने पेयजल, शौचालय समेत बच्चों के लिए उपलब्ध अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी अवलोकन किया. विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और उनके उपयोग की स्थिति की जानकारी ली गयी.

शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

जिला पदाधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने और बच्चों की नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. उन्होंने विद्यालय में बेहतर एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाये रखने पर भी जोर दिया.

सभी सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश

डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया कि बच्चों को उपलब्ध करायी जाने वाली सभी सुविधाओं का समुचित लाभ सुनिश्चित किया जाये. साथ ही पठन-पाठन की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा.

नियमित हो रहा स्कूलों का निरीक्षण

जिला प्रशासन की ओर से जिले के विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नियमित निरीक्षण और अनुश्रवण किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन