ePaper

इंटर की परीक्षा में 107 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Updated at : 13 Feb 2019 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
इंटर की परीक्षा में 107 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

अरवल : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा छठे दिन भी शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें दोनों पाली मिलाकर 107 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. प्रथम पाली में 39 परीक्षार्थी को परीक्षा में शामिल होना था, जिसके विरुद्ध में 37 परीक्षार्थी शामिल हुए. दो परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. इसी प्रकार […]

विज्ञापन

अरवल : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा छठे दिन भी शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें दोनों पाली मिलाकर 107 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. प्रथम पाली में 39 परीक्षार्थी को परीक्षा में शामिल होना था, जिसके विरुद्ध में 37 परीक्षार्थी शामिल हुए. दो परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे.

इसी प्रकार द्वितीय पाली में 3092 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिसमें 2986 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि 105 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. कदाचारमुक्त परीक्षा के संचालन के लिए परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्ति कई पदाधिकारियों ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण भी किया. इस दौरान शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन