अरवल : हड़ताल पर गये बीडीओ सीओ को मिला प्रभार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2019 5:50 AM
अरवल : बिहार ग्रामीण सेवा के आह्वान पर सभी बीडीओ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. इस कारण सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं पर प्रतिकूल असर दिखने लगा है. खासकर स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत सभी पंचायत में गांव को खुले में शौच मुक्त करने की योजना शिथिल पड़ गयी है. इसके साथ […]
अरवल : बिहार ग्रामीण सेवा के आह्वान पर सभी बीडीओ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. इस कारण सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं पर प्रतिकूल असर दिखने लगा है. खासकर स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत सभी पंचायत में गांव को खुले में शौच मुक्त करने की योजना शिथिल पड़ गयी है.
इसके साथ नल जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी महत्वपूर्ण कार्यों पर ग्रहण लग गया है. बीडीओ के हड़ताल पर जाने से पंचायतों में चल रही योजना तथा इस वित्तीय वर्ष के अंत तक खर्च की जाने वाली राशि भी ज्यों की त्यों पड़ी रह जायेगी. सामाजिक सुरक्षा पेंशन, चुनाव से संबंधित कार्य पर भी प्रभाव पड़ रहा है, जिससे आम लोगों तक इसका लाभ नहीं पहुंच रहा है. प्रखंड कार्यालय में जाति, आवासीय बनाने वालों का चक्कर लगाना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










