अरवल में पानी मांगने के बहाने घर में घुसी लड़की, बुजुर्ग को उलझाकर मोबाइल लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी

AI द्वारा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर
Arwal News: इमामगंज मखमिलपुर गांव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां पानी पीने के बहाने घर में घुसी एक अज्ञात लड़की ने बुजुर्ग को बातों में उलझाकर मोबाइल फोन लेकर फरार हो गयी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. पानी के बहाने घर में घुसी फिर शुरू की चालाकी […]
Arwal News: इमामगंज मखमिलपुर गांव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां पानी पीने के बहाने घर में घुसी एक अज्ञात लड़की ने बुजुर्ग को बातों में उलझाकर मोबाइल फोन लेकर फरार हो गयी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी.
पानी के बहाने घर में घुसी फिर शुरू की चालाकी
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सीताराम सिंह के घर तपती दोपहर में एक अज्ञात लड़की पहुंची. उसने पानी मांगने के बहाने घर में प्रवेश किया और पहले बुजुर्ग से पानी व बिस्किट लिया. इसके बाद उसने बातचीत के दौरान मोबाइल मांग लिया.
फोन करने के बहाने मोबाइल लिया और हो गई फरार
बताया जाता है कि लड़की ने पहले फोन करने का बहाना बनाया, फिर यह कहकर बुजुर्ग को व्यस्त कर दिया कि उसे बड़ा फोन चाहिए. इसी दौरान वह मोबाइल लेकर घर से बाहर निकली और दरवाजा बंद कर फरार हो गयी.
घर लौटने पर खुला पूरा मामला
जब परिवार के सदस्य कुछ समय बाद घर लौटे तो दरवाजा बाहर से बंद मिला. अंदर जाकर देखा गया तो मोबाइल गायब था. इसके बाद परिवार ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं मिला.
पुलिस में शिकायत दर्ज जांच शुरू
पीड़ित परिवार ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी है और कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी लड़की की तलाश की जा रही है.
गांव में चिंता का माहौल
इस अनोखी घटना के बाद ग्रामीणों में आश्चर्य और चिंता का माहौल है. लोग इस तरह की ठगी को लेकर सतर्क रहने की बात कह रहे हैं और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
ALSO READ: पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










