अरवल में नवनिर्मित सब्जी मंडी का निर्माण कार्य फिर शुरू, दुकानदारों को मिलेगा स्थायी जगह

सब्जी मंडी का निर्माण कार्य प्रारम्भ
Arwal News: अरवल में कोर्ट की रोक हटने के बाद सब्जी मंडी और वेंडिंग जोन का निर्माण कार्य फिर शुरू हुआ. नगर परिषद ने जल्द परियोजना पूरा कर संचालन शुरू करने का आश्वासन दिया.
Arwal News: (निशिकांत की रिपोर्ट) नगर परिषद क्षेत्र में नवनिर्मित सब्जी मंडी का निर्माण कार्य एक बार फिर शुरू हो गया है. कोर्ट द्वारा लगाए गए स्थगन आदेश के हटने के बाद निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है, जिससे लंबे समय से चल रहे विवादों का अंत हो गया है.
नगर परिषद अध्यक्ष साधना कुमारी ने कहा कि शहर के विकास कार्यों को कुछ लोगों द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन जनहित के कार्यों को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता. उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी और वेंडिंग जोन अरवल के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है, जो जल्द ही धरातल पर दिखेगी.
अब दुकानदारों को एक स्थायी स्थान मिलेगा
साधना कुमारी ने बताया कि कई फुटपाथी दुकानदारों ने जनता दरबार में दुकान आवंटन को लेकर आवेदन दिया है. सड़क किनारे ठेला, फल, सब्जी, चाट, गोलगप्पा और मोमो जैसे व्यवसाय करने वाले छोटे व्यापारी अक्सर अतिक्रमण अभियान से प्रभावित होते हैं.
नई सब्जी मंडी और वेंडिंग जोन के निर्माण के बाद इन सभी दुकानदारों को एक स्थायी स्थान उपलब्ध होगा, जिससे उनका कारोबार व्यवस्थित और सुरक्षित होगा. नगर परिषद ने भरोसा दिलाया है कि निर्माण कार्य जल्द पूरा कर संचालन प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी.
इसे भी पढ़ें: इंतजार खत्म, इस महीने आएगा बिहार TRE-4 भर्ती का नोटिफिकेशन, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










