सड़क हादसे में बीजेपी नेत्री अनामिका गंभीर रूप से घायल, ट्रक ने सामने से मारी टक्कर

अरवल : बिहार के अरवल में हुए सड़क हादसे में बिहार भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनामिका सिंह गंभीर रूप से घायल हो गयी. हादसा उस वक्त हुआ जब अनामिका सिंह जहानाबाद में आयोजित कार्यक्रम झांसी की रानी जयंती कार्यक्रम में भाग लेने जा रहीं थी. इसी क्रम में अरवल में सामने से आ रही […]
अरवल : बिहार के अरवल में हुए सड़क हादसे में बिहार भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनामिका सिंह गंभीर रूप से घायल हो गयी. हादसा उस वक्त हुआ जब अनामिका सिंह जहानाबाद में आयोजित कार्यक्रम झांसी की रानी जयंती कार्यक्रम में भाग लेने जा रहीं थी. इसी क्रम में अरवल में सामने से आ रही ट्रक ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना में अनामिका सिंह गंभीर रूप से घायल हो गयी. हादसे के वक्त गाड़ी में उनके साथ महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री मीना झा, प्रदेश मीडिया प्रभारी निधि तिवारी सहित उनके ड्राइवर और दो अन्य स्टाफ मौजूद थें.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी. जिन्हें आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना लाया गया. जहां, उनका इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक घायल अनामिका की हालत गंभीर बनी हुई है. राहत की बात ये है कि गाड़ी में सवार अन्य सभी लोग सुरक्षित है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




