ओवरलोडिंग व अवैध पार्किंग से हो रही आये दिन दुर्घटनाएं

अरवल : जिले की बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था में कोई सुधार नहीं दिखाई दे रहा है. सड़क पर खड़े वाहनों को हटाने के लिए कोई मुहिम आज तक अरवल में नहीं चलायी गयी, जिससे शहर में आये जाम की स्थिति बनना आम बात हो गयी है. दूसरी ओर दिन पर दिन वाहन दुर्घटनाओं की संख्या […]
अरवल : जिले की बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था में कोई सुधार नहीं दिखाई दे रहा है. सड़क पर खड़े वाहनों को हटाने के लिए कोई मुहिम आज तक अरवल में नहीं चलायी गयी, जिससे शहर में आये जाम की स्थिति बनना आम बात हो गयी है. दूसरी ओर दिन पर दिन वाहन दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि हो रही है. शहर में बढ़ती आबादी और तंग होती गलियों के बावजूद यातायात विभाग ने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया. आये दिन बड़े और भारी गाड़ियां शहर की तंग गलियों में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे कई बार भारी जाम की स्थिति हो जाती है. इससे यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ती हैं. लेकिन विडंबना यह है की यातायात विभाग की ओर से वाहन दौड़ा रहे इन नाबालिगों को रोकने के लिए आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी, जिससे इस पर लगाम लग सके.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




