करेंट से महिला की गयी जान, उग्र लोगों ने जाम की सड़क
Updated at : 07 Aug 2018 4:43 AM (IST)
विज्ञापन

वालिसपुर की घटना धान रोपने का काम कर रही थीं सुमित्रा देवी अरवल : धान रोपने का कार्य कर रही मुख्यालय के वासिलपुर निवासी देवराज पासवान की पत्नी सुमित्रा देवी की मौत करेंट लगने से हो गयी. आक्रोशित लोगों ने वासिलपुर के समीप एनएच 139 को घंटों जाम रखा, जिसके बाद काफी समझाने-बुझाने के बाद […]
विज्ञापन
वालिसपुर की घटना धान रोपने का काम कर रही थीं सुमित्रा देवी
अरवल : धान रोपने का कार्य कर रही मुख्यालय के वासिलपुर निवासी देवराज पासवान की पत्नी सुमित्रा देवी की मौत करेंट लगने से हो गयी. आक्रोशित लोगों ने वासिलपुर के समीप एनएच 139 को घंटों जाम रखा, जिसके बाद काफी समझाने-बुझाने के बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया. इस दौरान एनएच 139 पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. जानकारी के अनुसार सुमित्रा देवी कन्या मध्य विद्यालय में रसोइया का कार्य करती थीं. इसी दौरान समय निकालकर धान रोपने का कार्य कर रही थीं. बताया जाता है कि जिस खेत में धान रोपनी कर रही थीं. उसी में बिजली का पोल गड़ा हुआ था,
जिसमें अर्थिंग के लिए दिये गये बिजली के तार में बिजली प्रवाहित हो रही थी. उसी के संपर्क में आने से सुमित्रा देवी की मौत मौके पर ही हो गयी, जबकि इसके साथ धनरोपनी का कार्य कर रही एक अन्य महिला जान बचाकर भागी और शोर मचाया. जब तक ग्रामीण जुटते तब तक सुमित्रा देवी की मौत हो गयी. मौत की सूचना पाकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी. जाम की सूचना पाकर मौके पर बीडीओ सुशील कुमार, सदर थानाध्यक्ष गौरीशंकर गुप्ता पहुंचे. उस पर भी ग्रामीणों ने जाम नहीं हटाया. तत्काल सूचना पाकर एसडीएम किरण सिंह पहुंचीं, जहां जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया. एसडीएम के निर्देश पर बीडीओ ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार का तत्काल राहत स्वरूप उपलब्ध करायी. मृतक सुमित्रा देवी की 7 पुत्रियां हैं, जिसमें तीन की शादी हो चुकी है.
विवाहिता ने की ससुराल वालों की शिकायत
लगाया आरोप
शादी के बाद से ही दहेज के लिए किया जाता है प्रताड़ित
पंचायती के बाद भी ससुराल में होती है मारपीट
छेड़खानी मामले में लगाया पांच हजार का अर्थदंड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




