जहरीली शराब पीने से तीन की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Aug 2018 4:15 AM
कलेर (अरवल) : कलेर थाना क्षेत्र के हंसाडीह गांव में कृषि कार्य की समाप्ति के बाद बुधवार की रात जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गयी. वहीं एक व्यक्ति जीवन और मौत से जूझ रहा है, जिसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार हंसाडीह ग्राम […]
कलेर (अरवल) : कलेर थाना क्षेत्र के हंसाडीह गांव में कृषि कार्य की समाप्ति के बाद बुधवार की रात जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गयी. वहीं एक व्यक्ति जीवन और मौत से जूझ रहा है, जिसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार हंसाडीह ग्राम निवासी बिहारी सिंह के खेत में धान रोपनी का कार्य संपन्न होना था, जिसे लेकर भू-स्वामी बिहारी सिंह ने सभी मजदूरों को शराब पिलाने की बात कही थी. शराब के नाम पर पर्याप्त संख्या में मजदूर भी मिले जिससे कृषि कार्य संपन्न हो गया.
वादे के अनुसार बिहारी सिंह से मजदूरों ने शराब की बात कही, तब रास बिहारी सिंह ने एक पानी से भरी बाल्टी में कुछ लिक्विड को मिलाया और पीने वाले सभी मजदूरों को पिलाया. कुछ मजदूर तो मस्ती करते हुए अपने घर चले गये, लेकिन जलवैया गांव निवासी कृष्णा पासवान, रमेश चंद्रवंशी, कलेर ग्राम निवासी कैल राम की तबीयत कुछ ही देर के बाद गड़बड़ाने लगी. तबीयत खराब होने की स्थिति में पहले तो ये सभी झोलाछाप डॉक्टरों के पास पहुंचे, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए झोलाछाप चिकित्सकों ने सबको भर्ती लेने से इन्कार कर दिया, यहां से घर लौट रहे कृष्णा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










