ePaper

किंजर को हराकर अंगारी चकिया की टीम ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Updated at : 12 Apr 2018 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
किंजर को हराकर अंगारी चकिया की टीम ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

एनएससी बोस नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज बने इरफान खान वंशी (अरवल ) : एनएससी बोस नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट पियरपुरा के तत्वावधान में मंगलवार की रात्रि फाइनल मुकाबला अंगारी चकिया बनाम किंजर के बीच खेला गया. जिसमें अंगारी चकिया की टीम ने जीत दर्ज की. पियरपुरा खेल मैदान […]

विज्ञापन

एनएससी बोस नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट

मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज बने इरफान खान
वंशी (अरवल ) : एनएससी बोस नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट पियरपुरा के तत्वावधान में मंगलवार की रात्रि फाइनल मुकाबला अंगारी चकिया बनाम किंजर के बीच खेला गया. जिसमें अंगारी चकिया की टीम ने जीत दर्ज की. पियरपुरा खेल मैदान पर आयोजित नाइट मैच का उद्घाटन पूर्व मुखिया चंदन कुमार वर्मा ने किया. मैच में अंगारी चकिया ने पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया.
अंगारी चकिया के बल्लेबाजों ने 10 ओवरों में 3 विकेट खोकर 120 रन बनाये, जिसमें ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में भोला कुमार और इरफान खान आये तो अंगारी चकिया को 46 रन पर भोला के रूप में पहला झटका लगा. भोला सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गये.
किंजर टीम को 121 रन का लक्ष्य दिया. किंजर के बल्लेबाजों ने 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 89 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. इस प्रकार अंगारी चकिया ने जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. फाइनल के मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज इरफान खान को दिया गया. विजेता टीम को मुख्य अतिथि पूर्व मुखिया चंदन कुमार वर्मा ने अंगारी चकिया टीम को ट्राॅफी के साथ नकद राशि देकर सम्मानित किया. वहीं उप विजेता टीम को कप देकर पुरस्कृत किया. इस मौके पर मनोज कुमार, सुनील सिंह, कमलेश कुमार, मनोज कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन