शिक्षक 16 को शैक्षणिक कार्यों का करेंगे बहिष्कार
Updated at : 12 Apr 2018 4:34 AM (IST)
विज्ञापन

शिक्षक दंपति पर हमले के विरोध में निर्णय करपी(अरवल) : शिक्षक दंपति पर हुये जानलेवा हमला के विरोध में 16 अप्रैल को प्रखंड क्षेत्र के सभी मध्य एवं प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक शैक्षणिक एवं मध्याह्न भोजन का बहिष्कार करेंगे. उक्त निर्णय मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में बुधवार के अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ […]
विज्ञापन
शिक्षक दंपति पर हमले के विरोध में निर्णय
करपी(अरवल) : शिक्षक दंपति पर हुये जानलेवा हमला के विरोध में 16 अप्रैल को प्रखंड क्षेत्र के सभी मध्य एवं प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक शैक्षणिक एवं मध्याह्न भोजन का बहिष्कार करेंगे. उक्त निर्णय मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में बुधवार के अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ की आपातकालीन बैठक में लिया गया.
बैठक में उपस्थित संघ के जिला अध्यक्ष जिमेदार सिंह ने कहा कि सुनील कुमार शिवनगर और उनकी पत्नी किरण देवी परहा मध्य विद्यालय में पदस्थापित हैं. विद्यालय में छुट्टी के बाद दोनों अपने घर जा रहे थे. रास्ते में घात लगाये अपराधियों ने गोली मार दी, जिसमें सुनील कुमार को गंभीर स्थिति में पटना में भर्ती कराया गया है. उनकी पत्नी भी गोली लगने से जख्मी हो गयी थी. इस घटना की निंदा करते हुए 16 अप्रैल को शैक्षणिक कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया.
बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने इसका समर्थन किया. उस दिन सभी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे लेकिन शिक्षण कार्य के साथ मध्याह्न भोजन का बहिष्कार करेंगे. प्रधान सचिव गिरजेश कुमार ने जिला अधिकारी से मिलकर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये ज्ञापन देने का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी ने समर्थन किया. बैठक में जीवन और मौत से जूझ रहे शिक्षक दंपति के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गयी. बैठक की अध्यक्षता मनीष कुमार निराला ने की. बैठक में ब्रजेश कुमार, सरफराज अहमद, संजय कुमार, दिलीप कुमार, रमेश कुमार, रामधारी सिंह दिनकर आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




