गाय हटाने से मना करने पर पुलिस ने युवक को पीटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Feb 2018 1:34 AM
कुर्था अरवल : स्थानीय थाना क्षेत्र के उच्च विद्यालय के पीछे स्थित अपने मौसे के मकान के पास खड़े सोनू कुमार से कुर्था पुलिस द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. जानकारी के अनुसार उच्च विद्यालय के परीक्षा केंद्र के पास सोनू कुमार के मौसा बंगाली प्रसाद का मकान है. सोनू कुमार भी उसी […]
कुर्था अरवल : स्थानीय थाना क्षेत्र के उच्च विद्यालय के पीछे स्थित अपने मौसे के मकान के पास खड़े सोनू कुमार से कुर्था पुलिस द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. जानकारी के अनुसार उच्च विद्यालय के परीक्षा केंद्र के पास सोनू कुमार के मौसा बंगाली प्रसाद का मकान है. सोनू कुमार भी उसी के घर में रहता था.
शुक्रवार को परीक्षा के दौरान पुलिस ड्यूटी पर तैनात थी, तभी बंगाली प्रसाद के घर के पास बंधी गाय भड़क रहा रही थी. पुलिस ने उसे हटाने को कहा तो सोनू ने कहा कि प्रतिदिन यही पर गाय बंधती है. आरोप है कि इससे गुस्साये पुलिसकर्मियों ने सोनू के साथ जमकर मारपीट की तथा उसे थाने ले गये. थानाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सुधांशु ने बताया कि गाय की वजह से ड्यूटी करने में परेशानी हो रही थी. पुलिस ने गाय को हटाने को कहा तो युवक पुलिस से उलझ गया. इस पर उसको थाना लाया गया और पूछताछ के बाद पीआर बांड पर छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










