महिला की गला घोंट हत्या, दो बच्चे लापता

किंजर (अरवल) : किंजर थाने के टेकारी निवासी 32 वर्षीया रंजू देवी की सोमवार को ससुरालवालों ने गला घोंट कर हत्या कर दी तथा शव को आनन-फानन में जला दिया. गांव के ही किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना परसविगहा थाने के सलेमपुर गांव स्थित मृतका के मायके वालों को दी. इसके बाद रंजू देवी का […]
किंजर (अरवल) : किंजर थाने के टेकारी निवासी 32 वर्षीया रंजू देवी की सोमवार को ससुरालवालों ने गला घोंट कर हत्या कर दी तथा शव को आनन-फानन में जला दिया. गांव के ही किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना परसविगहा थाने के सलेमपुर गांव स्थित मृतका के मायके वालों को दी. इसके बाद रंजू देवी का चचेरा भाई उमेश प्रसाद 10 लोगों के साथ किंजर थाने पहुंचकर शिकायत की और घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच करने की गुहार लगायी. लेकिन थाने की पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की.
परिजन पुलिस से न्याय की उम्मीद में किंजर इलाके के गांव में ही रात काटे. मंगलवार की सुबह थाने पहुंचे एसपी डॉ दिलीप कुमार मिश्रा की पहल पर थाने में आवेदन लिया गया, जिसमें सूचक उमेश प्रसाद जो मृतका का चचेरा भाई है चार लोगों को अभियुक्त बनाया है, जिसमें मृतका के पति विनोद यादव, ससुर दीनानाथ यादव, सास, भांजा छोटू यादव उर्फ भट्ठा मालिक जो खीरी मोड़ थाने के फतेहपुर गांव का रहने वाला है शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










