ePaper

बीईओ हत्याकांड का शूटर भेजा गया जेल

Updated at : 10 Feb 2018 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
बीईओ हत्याकांड का शूटर भेजा गया जेल

करपी (अरवल ) : पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शालिकराम शर्मा की हत्या करनेवाले कुसरे गांव निवासी शूटर श्यामबाबू को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने शुक्रवार को भुवनबिगहा गांव के निकट स्थित सतियारा बधार से नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित ने हत्या में अपनी […]

विज्ञापन

करपी (अरवल ) : पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शालिकराम शर्मा की हत्या करनेवाले कुसरे गांव निवासी शूटर श्यामबाबू को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने शुक्रवार को भुवनबिगहा गांव के निकट स्थित सतियारा बधार से नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

आरोपित पर थाने में दो और संगीन मामला दर्ज है. उसने बीईओ को उस समय खिड़की से गोली मारी थी जब वे अपने कार्यालय में बैठ कार्य कर रहे थे. इसने बताया कि विक्की पासवान ने संतोष कुमार एवं उपेंद्र कुमार से बात करवा बीईओ को हत्या करने के लिये कहा था.

घटना के दिन दो बाइक पर सवार होकर संतोष कुमार एवं रौशन कुमार के साथ श्यामबाबू घटना को अंजाम देने पहुंचा था. बाइक चलाने वाले तीनों को उच्च विद्यालय के निकट छोड़ चले गये. संतोष कुमार एवं रौशन कुमार के साथ वह बीईओ कार्यालय के निकट गया और बीईओ को खिड़की से गोली मार दक्षिण दिशा में स्थित गेट से भाग गया.

विदित हो कि बीते 29 अगस्त को बीईओ को उस समय गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था जब वे बीआरसी में स्थित अपने कार्यालय में बैठ कार्यों का निपटारा कर रहे थे. तीन दिनों तक पटना स्थित पारस हॉस्पिटल में अचेता अवस्था मे रहने के बाद बीईओ की मौत हो गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन