निरंजनपुर को ओडीएफ बनाने में जुटे अधिकारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2018 4:25 AM
विज्ञापन
ग्रामीणों को हर घर में शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया कलेर(अरवल) : मुख्यमंत्री आगमन को लेकर प्रखंड के निरंजनपुर गांव को खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के प्रति अधिकारी सजग हैं. अधिकारियों की सजगता के बावजूद ग्रामीण जागरूक नहीं हो रहे हैं. ग्रामीण खुले में शौच न करें इसको लेकर सुबह-शाम अधिकारी गांव […]
विज्ञापन
ग्रामीणों को हर घर में शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया
कलेर(अरवल) : मुख्यमंत्री आगमन को लेकर प्रखंड के निरंजनपुर गांव को खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के प्रति अधिकारी सजग हैं. अधिकारियों की सजगता के बावजूद ग्रामीण जागरूक नहीं हो रहे हैं. ग्रामीण खुले में शौच न करें इसको लेकर सुबह-शाम अधिकारी गांव पहुंच रहे हैं. ग्रामीणों को बताया जा रहा कि खुले में शौच न करें. शुक्रवार को सीडीपीओ प्रियंका एवं कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार निरंजनपुर गांव पहुंचे. ग्रामीणों को हर घर में शौचालय बनाने को प्रेरित किया.
इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है समाज स्वच्छ बने. गांवों में ग्रामीण खुले में शौच न करें. लोहिया स्वच्छता शौचालय अभियान के तहत ग्रामीणों को राशि दी जा रही है. घर में शौचालय बनाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया जा रहा है. वैसे ग्रामीण जिनके घर में अब तक शौचालय नहीं बना है वे आगे आएं. आकर्षक योजना है जिसके तहत घरों में शौचालय के लिए 12 हजार रुपये उपलब्ध कराये जा रहे हैं. जब गंदगी दूर होगी, तो हम सभी स्वस्थ एवं निरोग रहेंगे. वैसे लोगों को जिनके घर में शौचालय नहीं है उनके घर में शौचालय बनाने को प्रेरित किया. ग्रामीणों से आग्रह किया कि खुले में शौच न करें.
वहीं सीडीपीओ प्रियंका ने स्थानीय दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान दोनों ही केंद्र की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया. सीडीपीओ ने दोनों केंद्र के बच्चों से पोषाहार मिलने आदि की जानकारी ली. बच्चों ने बताया कि हमलोगों को नियमित पोषाहार मिलता है. सीडीपीओ ने प्रसन्नता जाहिर की. उन्होंने केंद्र में साफ-सफाई की व्यवस्था का भी जायजा लिया और कहा कि सेविका एवं सहायिका केंद्र को स्वच्छ रखें. बच्चों को यदि प्रारंभिक ज्ञान मिलता है तो वह स्थान आंगनबाड़ी केंद्र ही है. इसलिए आप सभी मेहनत कर अपने केंद्रों को आदर्श बनाएं. इस मौके पर मास्टर ट्रेनर शत्रुघ्न प्रसाद, स्वच्छताग्राही राहुल कुमार, पीटीए दीपक कुमार, रोजगार सेवक अनिल कुमार, पंचायत सेवक विजय प्रसाद आदि लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










