ePaper

हाईकोर्ट के जज ने किया कोर्ट का निरीक्षण

Updated at : 06 Jan 2018 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
हाईकोर्ट के जज ने किया कोर्ट का निरीक्षण

जिला प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर देकर किये गये सम्मानित शहर के हर मोड़ पर की गयी थी पुलिस बल की तैनाती अरवल : माननीय उच्च न्यायालय न्याय मूर्ति सह निरीक्षी न्यायाधीश अनिल कुमार उपाध्याय ने स्थानीय व्यवहार न्यायालय के सभी पांच कोर्ट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद सीजेएम, मुंसिफ, एसडीजेएम सहित […]

विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर देकर किये गये सम्मानित

शहर के हर मोड़ पर की गयी थी पुलिस बल की तैनाती
अरवल : माननीय उच्च न्यायालय न्याय मूर्ति सह निरीक्षी न्यायाधीश अनिल कुमार उपाध्याय ने स्थानीय व्यवहार न्यायालय के सभी पांच कोर्ट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद सीजेएम, मुंसिफ, एसडीजेएम सहित सभी कोर्ट के दंडाधिकारी के साथ बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने सभी कोर्ट को आवश्यक निर्देश दिया. निरीक्षण के बाद अधिवक्ताओं के आग्रह पर उन्होंने जिलावार एसोसिएशन भवन में जाकर अधिवक्ताओं से बातचीत की तथा अधिवक्ताओं के मांग पर उन्होंने जिला न्यायालय भवन, जिला वार भवन का निर्माण, जेल का निर्माण कराने तथा जिला में सत्र न्यायाधीश की पदस्थापना कराने का आश्वासन दिया.
जिला बार एसोसिएशन भवन में अनिल कुमार शर्मा, एसोसिएशन जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, वशिष्ठ नारायण, राधाकांत शर्मा, अरुण कुमार सहित एसोसिएशन के सभी सदस्य उपस्थित थे. निरीक्षण के दौरान निरीक्षी न्यायाधीश के साथ सत्र न्यायाधीश चंद्र प्रकाश, डीएम सतीश कुमार सिंह, एसपी दिलीप कुमार मिश्र, ओएसडी अजय कुमार सिंह समेत जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. डीएम ने व्यवहार न्यायालय के पास आने पर निरीक्षण न्यायाधीश को बुके देकर सम्मानित किया. उसके बाद जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. निरीक्षण न्यायाधीश के सुरक्षा के लिए शहर में प्रत्येक मोड़ पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी तथा एसपी, डीएसपी स्वयं गश्ती करते देखे गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन