ePaper

बिहार : अरवल में कई कांडों के आरोपित दो नक्सली गिरफ्तार

Updated at : 21 Dec 2017 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : अरवल में कई कांडों के आरोपित दो नक्सली गिरफ्तार

अरवल : करपी थाना क्षेत्र के खजूरी बधार से पुलिस ने हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए अरवल के एसपी दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि करपी थाना क्षेत्र के खजूरी बाजार से अरवल के एसडीपीओ शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में जिले के कई कांडों में संलिप्त […]

विज्ञापन
अरवल : करपी थाना क्षेत्र के खजूरी बधार से पुलिस ने हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए अरवल के एसपी दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि करपी थाना क्षेत्र के खजूरी बाजार से अरवल के एसडीपीओ शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में जिले के कई कांडों में संलिप्त हार्डकोर नक्सली गणेश साव व विक्कू पासवान को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार नक्सली शहरतेलपा, मेहंदिया, अरवल समेत कई थाना कांडों में नामजद हैं. गिरफ्तार नक्सलियों से पुलिस पूछताछ कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन