ePaper

मखदुमपुर में नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत

Updated at : 10 Dec 2017 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
मखदुमपुर में नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत

जगपुरा पंचायत के धनकी सूर्य मंदिर के पास शौच करने गया था बुजुर्ग पुिलस ने शव को पोस्टमार्टम के िलए भेजा मखदुमपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के जगपुरा पंचायत स्थित धनकी सूर्य मंदिर के समीप जमुने नदी में डूबने से 55 वर्षीय बुजुर्ग रामचंद्र चौधरी की मौत हो गयी. बताया जाता है कि रामचंद्र नदी […]

विज्ञापन

जगपुरा पंचायत के धनकी सूर्य मंदिर के पास शौच करने गया था बुजुर्ग

पुिलस ने शव को पोस्टमार्टम के िलए भेजा
मखदुमपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के जगपुरा पंचायत स्थित धनकी सूर्य मंदिर के समीप जमुने नदी में डूबने से 55 वर्षीय बुजुर्ग रामचंद्र चौधरी की मौत हो गयी. बताया जाता है कि रामचंद्र नदी किनारे शौच करने गये थे. शौच के बाद पानी के लिए नदी में गये तो वहीं पर गिर गये और पानी में डूब गये. घटना शुक्रवार की देर शाम की है. रात में जब बुजुर्ग घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. धनकी गांव निवासी वार्ड पार्षद विजय चौधरी ने बताया कि सुबह जब नदी किनारे बुजुर्ग का डंडा लोगों को दिखाई दिया, तब लोगों का शक नदी की ओर पहुंचा. स्थानीय लोगों के काफी मशक्कत के बाद शव बरामद किया गया.
घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है. घटनास्थल पर पहुंची पंचायत की मुखिया बेबी देवी ने मृतक के परिजनों से मिलकर कबीर अंत्येष्टि देने की बात कही है. इधर सीओ निरंजन कुमार ने पारिवारिक लाभ के तहत मृतक के परिजनों को लाभ देने की बात कही है. घटना के बाद धनकी गांव में गम का माहौल कायम है. महिलाओं के विलाप से गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन