बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को हुआ सम्मान

अरवल : अरवल युवा उत्सव का समापन इंडोर स्टेडियम में किया गया. इसमें विभिन्न कलाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं का चयन भी किया गया. इस अवसर पर डीएम सतीश कुमार सिंह ने कहा कि संस्कृति एवं युवा विभाग के द्वारा युवा उत्सव का आयोजन किया गया है जिसमें विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग […]
अरवल : अरवल युवा उत्सव का समापन इंडोर स्टेडियम में किया गया. इसमें विभिन्न कलाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं का चयन भी किया गया. इस अवसर पर डीएम सतीश कुमार सिंह ने कहा कि संस्कृति एवं युवा विभाग के द्वारा युवा उत्सव का आयोजन किया गया है जिसमें विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर जहां लोगों का मन मोहने का काम किया. वहीं राज्यस्तरीय प्रदर्शन में भाग लेने के लिए अपनी उपस्थिति भी दर्ज करायी है.
उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को राज्य व देश स्तर पर भी इसी तरह का प्रदर्शन करने का आह्वान किया, ताकि अपने नाम के साथ-साथ जिले का नाम भी रोशन कर सके.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




