ePaper

अंडे की बढ़ी कीमतो से शिक्षकों को छूट रहे पसीने

Updated at : 16 Nov 2017 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
अंडे की बढ़ी कीमतो से शिक्षकों को छूट रहे पसीने

कुर्था अरवल : एक तरफ राज्य सरकार ने एमडीएम में बच्चों को अंडा परोसने का निर्देश दिया है, तो दूसरी तरफ लगातार बढ़ रही अंडों की कीमतों में शिक्षकों के पसीने छूट रहे हैं. बताते चलें कि राज्य सरकार की मध्याह्न भोजन योजना पर्षद द्वारा बच्चों को अंडा परोसने का निर्देश दिया है, जबकि एक […]

विज्ञापन

कुर्था अरवल : एक तरफ राज्य सरकार ने एमडीएम में बच्चों को अंडा परोसने का निर्देश दिया है, तो दूसरी तरफ लगातार बढ़ रही अंडों की कीमतों में शिक्षकों के पसीने छूट रहे हैं. बताते चलें कि राज्य सरकार की मध्याह्न भोजन योजना पर्षद द्वारा बच्चों को अंडा परोसने का निर्देश दिया है, जबकि एक अंडा पर सरकार द्वारा पांच रुपये व्यय करने का निर्देश दिया है जबकि बाजारों में इसकी कीमत एक अंडे का 7-8 रुपये तक का है.

वहीं, सप्ताह में एक दिन प्राथमिक व मध्य विद्यालय के बच्चों के बीच एक-एक अंडा परोसने का निर्देश दिया गया है. ऐसे में शिक्षकों को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर सरकार द्वारा पांच रुपये के व्यय से 7-8 रुपये की कीमत का अंडा कैसे खरीदा जाये. इस बाबत कुर्था मध्य विद्यालय प्रधानाध्यापक राम जी ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार से बच्चों के बीच अंडा परोसा जायेगा हालांकि अधिक कीमतों की वजह से परेशानी हो रही है.
वहीं, शाकाहारी बच्चों के बीच फल का वितरण करना है. हालांकि विभाग द्वारा बर्तन भी नहीं दिया गया है, तो शाकाहारी बच्चे कैसे भोजन करेंगे. वरीय अधिकारियों से मार्गदर्शन मांगा जायेगा. इस बाबत पूछे जाने पर बीइओ नसीम अख्तर ने कहा कि सरकार का निर्देश है, इसमें हम क्या कर सकते हैं. इसमें वरीय पदाधिकारी ही कुछ कर सकते हैं.
एमडीएम में बच्चों को अंडा परोसने का है निर्देश
शाकाहारी बच्चों को िमलेगा फल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन