पर्याप्त जमीन के बावजूद किराये के घर में चल रहा कुर्था डाकघर

कुर्था (अरवल) : भले ही केंद्र सरकार डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया समेत भिन्न-भिन्न अत्याधुनिक योजनाओं का कार्यान्वयन कर रही हो परंतु हैरत इस बात कही है कि कुर्था उपडाकघर का कुर्था बाजार में पर्याप्त मात्रा में जमीन उपलब्ध रहने के बावजूद कुर्था उपडाकघर वर्षों से किराये के मकान में संचालित हो रहा है. किराये […]
कुर्था (अरवल) : भले ही केंद्र सरकार डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया समेत भिन्न-भिन्न अत्याधुनिक योजनाओं का कार्यान्वयन कर रही हो परंतु हैरत इस बात कही है कि कुर्था उपडाकघर का कुर्था बाजार में पर्याप्त मात्रा में जमीन उपलब्ध रहने के बावजूद कुर्था उपडाकघर वर्षों से किराये के मकान में संचालित हो रहा है. किराये के मकान में दो कमरों वाले कमान में चल रहे उपडाकघर में न तो उसमें ग्राहकों को खड़ा रहने की जगह है और न ही पार्किंग की कोई समुचित व्यवस्था है. हालांकि कई बार उक्त जमीन पर डाकघर निर्माण के लिए विभाग के अधिकारियों को कहा गया है बावजूद इस मामले पर विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हैं. वहीं कुर्था बाजार की मस्जिद के सामने उडाकघर के परती जमीन पर वर्षों से अस्थाई आलू की दुकानें खोली जा रही हैं.
इस बाबत कुर्था निवासी दीपक स्वर्णकार ने बताया कि डाकघर की पर्याप्त जमीन रहने के बावजूद वर्षों से दो कमरों वाले रूम में किराये पर चल रहा है, जिससे हमलोगों को काफी परेशानी होती है. वहीं सच्चिदानंद गोयल ने बताया कि विभागीय अधिकारी को इस मामले में गंभीरता दिखानी चाहिए तथा जल्द अपने भवन का निर्माण कराना चाहिए. इस बाबत पूछे जाने पर गया प्रवर डाक अधीक्षक जफ्फर ने बताया की कि बिल्डिंग कंसट्रक्श्न का कार्य सर्किल लेवल से होता है. हालांकि हमने इसकी रिपोर्ट तैयार कर भेज दी है. इस पर प्रपोजल तैयार करना सर्किल का काम है. हमने सर्किल को इस मामले से अवगत करा दिया है. आखिर देखना यह होगा कि कुर्था डाकघर के लगभग चार डिसमिल जमीन में कब तक पोस्ट ऑफिस कार्यालय का निर्माण होता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




