सड़क विकास की पहली सीढ़ी : डॉ अरुण

करपी(अरवल) : स्थानीय सांसद डाॅ अरुण कुमार ने सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बननेवाली सड़कों का शिलान्यास करने के उपरांत विभिन्न स्थानों पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क विकास की पहली सीढ़ी होती है. जिस क्षेत्र में सड़कों का जाल होता है उस […]
करपी(अरवल) : स्थानीय सांसद डाॅ अरुण कुमार ने सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बननेवाली सड़कों का शिलान्यास करने के उपरांत विभिन्न स्थानों पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क विकास की पहली सीढ़ी होती है. जिस क्षेत्र में सड़कों का जाल होता है उस क्षेत्र का त्वरित विकास होता है.
सांसद ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क का विशेष महत्व हो जाता है, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र में निवास करनेवाले लोगों की यदि कभी आकस्मिक रूप से तबीयत खराब होती है तो उसे निकट स्थित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में सड़कों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. इस लिहाज से सड़क का उपयोग बहुत ही बढ़ जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










