60 लीटर देसी शराब को किया गया नष्ट

अरवल ग्रामीण : शहर के नवनिर्मित पदाधिकारी के आवास परिसर में एसडीओ यशपाल मीणा , डीएसपी शैलेंद्र कुमार व उत्पाद विभाग के पदाधिकारियों की देख-रेख में जब्त की गयी शराब को नष्ट किया गया. एसडीओ ने बताया कि जिले क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से छापेमारी के दौरान 60 लीटर देसी शराब बरामद किया गया था. […]
अरवल ग्रामीण : शहर के नवनिर्मित पदाधिकारी के आवास परिसर में एसडीओ यशपाल मीणा , डीएसपी शैलेंद्र कुमार व उत्पाद विभाग के पदाधिकारियों की देख-रेख में जब्त की गयी शराब को नष्ट किया गया. एसडीओ ने बताया कि जिले क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से छापेमारी के दौरान 60 लीटर देसी शराब बरामद किया गया था.
जिसे पदाधिकारियों की देख-रेख में नष्ट किया गया. इन्होंने बताया कि नयी शराब अधिनियम के अनुकूल शराब बेचना व सेवन करना अपराध की श्रेणी में आता है. जो भी व्यक्ति शराब निर्माण करते, बेचते व सेवन करते पकड़े जाएंगे तो नई शराब अधिनियम के तहत विधि-संवत कार्रवाई किया जाएगा. इन्होंने आम लोगों से आहवान किया कि शराब मुक्त समाज बनाने के लिए सभी लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले. इस अवसर पर कई संबंधित थाना व ओपी प्रभारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










