ePaper

अनुपस्थित बीएलओ पर होगी कार्रवाई : डीएम

Updated at : 22 Oct 2017 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
अनुपस्थित बीएलओ पर होगी कार्रवाई : डीएम

निरीक्षण. कई मतदान केंद्रों पर अचानक पहुंचे डीएम अरवल : विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2018 कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिले क्षेत्र में 463 मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाकर प्रपत्र प्राप्त किया गया. इस दौरान प्रपत्र छह नाम दर्ज करने के लिए, प्रपत्र सात मतदाता सूची में सुधार करने के लिए व प्रपत्र आठ स्वीकार […]

विज्ञापन

निरीक्षण. कई मतदान केंद्रों पर अचानक पहुंचे डीएम

अरवल : विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2018 कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिले क्षेत्र में 463 मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाकर प्रपत्र प्राप्त किया गया. इस दौरान प्रपत्र छह नाम दर्ज करने के लिए, प्रपत्र सात मतदाता सूची में सुधार करने के लिए व प्रपत्र आठ स्वीकार किया गया. 30 अक्तूबर को सभी बीएलओ डोर-टू-डोर जाकर योग्य नागरिकों से प्रपत्र प्राप्त करेंगे. इस दौरान डीएम सतीश कुमार सिंह द्वारा कई मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया.
इसके तहत कई प्रकार के आवश्यक निर्देश बीएलओ व पदाधिकारियों को दिया गया. उन्होंने निर्देश दिया कि मतदाता सूची में महिलाओं का नाम दर्ज करने के लिए स्थानीय सेविका-सहायिका, विकास मित्र एवं आशा को भी लगाएं. जिले क्षेत्र में लिंगानुपात को संतुलित करने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए बीडीओ को निर्देशित किया. निरीक्षण के दौरान सदर प्रखंड के प्रसादी इंगलिश मतदान केंद्र पर अनुपस्थित कृषि सलाहकर को विधि-संवत कार्रवाई करने के लिए बीडीओ को निर्देश दिया.
साथ ही महादलित समुदाय के लोगों का नाम दर्ज करने के लिए आवश्यक निर्देश दिया. वहीं, कुर्था, किंजर, प्राथमिक विद्यालय देवी बिगहा मतदान केंद्र पर बीएलओ को अनुपस्थित पाये जाने पर उनकी सूची उपलब्ध कराने का निर्देश बीडीओ को दिया. मतदान केंद्रों का निरीक्षण जिले के नोडल पदाधिकारी, भूमि उपसमाहर्ता के अलावा कई पदाधिकारियों ने भी किया. इस दौरान कई प्रकार के आवश्यक दिशा-निर्देश उपस्थित बीएलओ को दिया गया.
विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य शुरू
463 बूथों पर कैंप लगाकर लिया गया प्रपत्र
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन