ePaper

बाल विवाह, दहेज प्रथा पर लगाएं रोक

Updated at : 27 Sep 2017 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
बाल विवाह, दहेज प्रथा पर लगाएं रोक

अरवल ग्रामीण : सरकार के निर्देशानुसार बाल-विवाह व दहेज प्रथा पर रोक लगाने को लेकर जिला पदाधिकारी सतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभा कक्ष में पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि कम उम्र में होने वाली शादी से युवा व युवतियों को काफी परेशानी […]

विज्ञापन

अरवल ग्रामीण : सरकार के निर्देशानुसार बाल-विवाह व दहेज प्रथा पर रोक लगाने को लेकर जिला पदाधिकारी सतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभा कक्ष में पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि कम उम्र में होने वाली शादी से युवा व युवतियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. कई लोगों को इसका शिकार होने पर असमय मौत होने व कई प्रकार की बीमारियों का शिकार बनना पड़ता है.

इन्होंने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित आयु में ही अपने बच्चे-बच्चियों की शादी करें. वहीं दहेज प्रथा की प्रचलन से कई लोगों को शादी-विवाह करने में काफी परेशानी होती है. दहेज प्रथा के कारण आये दिन लड़कियों को प्रताड़ित भी किया जाता है. सरकार लड़कियों की पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ उन्हें शादी करने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चला रखी है. उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को बाल-विवाह व दहेज प्रथा से हो रही हानि व लाभ से भी अवगत कराने का कार्य करने को कहा. उन्होंने कहा कि दो अक्तूबर को मुख्यालय शहर अवस्थित नगर भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें सभी पदाधिकारियों को इस पर रोक लगाने के लिए शपथपत्र पढ़ कर संकल्प लेंगे. बैठक में एसपी दिलीप कुमार, डीडीसी विंदेश्वरी प्रसाद, सभी वरीय उपसमाहर्ता, डीपीआरओ के अलावा अन्य रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन