सागरपुर इंटर स्कूल से 11 कंप्यूटर व मॉनिटर चोरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Sep 2017 4:49 AM

विज्ञापन

मखदुमपुर : सागरपुर इंटर हाईस्कूल से सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने 11 मॉनिटर एवं कंप्यूटरों की चोरी कर ली. मंगलवार को जब स्कूल खुला तो शिक्षकों ने कंप्यूटर रूम की कुंडी कटी देखी. जब कक्ष में गये तो 11 मॉनिटर व एक एलसीडी गायब था. वहीं कुर्सियां इधर-उधर बिखरी पड़ी थीं. इसकी सूचना प्रभारी […]

विज्ञापन

मखदुमपुर : सागरपुर इंटर हाईस्कूल से सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने 11 मॉनिटर एवं कंप्यूटरों की चोरी कर ली. मंगलवार को जब स्कूल खुला तो शिक्षकों ने कंप्यूटर रूम की कुंडी कटी देखी. जब कक्ष में गये तो 11 मॉनिटर व एक एलसीडी गायब था. वहीं कुर्सियां इधर-उधर बिखरी पड़ी थीं. इसकी सूचना प्रभारी प्रधानाध्यापक नगीना गिरी को दी गयी. हेडमास्टर ने बताया कि वह बैंक के कार्य से मखदुमपुर गये थे. उन्होंने बताया कि इसकी सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं स्थानीय थाने को दी गयी है. थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन भी दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन