खुले में शौच मुक्त के लिए चलाया गया अभियान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Sep 2017 6:22 AM
अरवल ग्रामीण : भारत स्काउट एंड गाइड जिला इकाई के तत्वावधान में प्लस टू जीए उच्च विद्यालय अरवल से खुले में शौच से मुक्ति को लेकर रैली निकाली गयी. रैली को नप कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश राम , जीए उच्च विद्यालय के भिखर रविदास एवं स्काउट गाइड के जिला संगठन आयुक्त विजय कुमार सिन्हा ने संयुक्त […]
अरवल ग्रामीण : भारत स्काउट एंड गाइड जिला इकाई के तत्वावधान में प्लस टू जीए उच्च विद्यालय अरवल से खुले में शौच से मुक्ति को लेकर रैली निकाली गयी. रैली को नप कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश राम , जीए उच्च विद्यालय के भिखर रविदास एवं स्काउट गाइड के जिला संगठन आयुक्त विजय कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस अवसर पर अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि यह अभियान राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के जन्मदिन दो अक्तूबर तक संपूर्ण स्वच्छता के संकल्प के साथ चलाया जायेगा.
इस दौरान स्काउट गाइड के बच्चों द्वारा नप क्षेत्र के वार्डों में भ्रमण कर खुले में शौच से मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया. इसके तहत खुले में शौच से होने वाली बीमारी को भी घर-घर जाकर जानकारी देने का कार्य किया गया. बच्चों द्वारा अपनी हाथों में तख्ती पर स्लोगन लिखित खुले में शौच करने से होने वाली हानि व लाभ के बारे में नारे लगाये गये. रैली में नगर पर्षद के अभिराम पाठक, स्काउट के शिक्षक शैलेश कुमार शिवशंकर कुमार, गाइड पूनम , चूही के अलावे काफी संख्या में स्काउट गाइड के युवक -युवतियां शामिल थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










