ePaper

सूबे में कानून व्यवस्था बिगड़ी : िनसार

Updated at : 09 Sep 2017 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
सूबे में कानून व्यवस्था बिगड़ी : िनसार

अरवल ग्रामीण : पत्रकार पंकज मिश्रा पर किये गये जानलेवा हमले के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से कुर्था विधायक सत्येदव सिंह कुशवाहा व बिहार के सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन किया. इस अवसर पर जिला कांग्रेस व नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से जिला […]

विज्ञापन

अरवल ग्रामीण : पत्रकार पंकज मिश्रा पर किये गये जानलेवा हमले के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से कुर्था विधायक सत्येदव सिंह कुशवाहा व बिहार के सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन किया. इस अवसर पर जिला कांग्रेस व नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से जिला कांग्रेस कार्यालय से एक जुलूस निकाला, जो मुख्यालय शहर के विभिन्न मार्गों पर होते हुए कचहरी मोड़ पहुंचकर कुर्था विधायक एवं सीएम का पुतला दहन किया.

जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने कुर्था विधायक के खिलाफ नारे भी लगाये. पुतला दहन के उपरांत सभा को संबोधित करते हुए कोषाध्यक्ष निसार अख्तर अंसारी ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाया कि जब से नीतीश कुमार ने महागठबंधन से हट कर एनडीए सरकार बनायी है, तब से बिहार में कानून व्यवस्था काफी बिगड़ गयी है. इन्होंने कहा कि जिले में एक सप्ताह में यह दूसरी घटना हुई है. इस तरह से बढ़ रहे अपराध से लोगों में दहशत का माहौल कायम है.

इस दौरान कुर्था के विधायक को इस्तीफा देने की बात कही गयी. पुतला दहन कार्यक्रम में संजय कुमार सिन्हा, मो. जावेद अख्तर, सुनील कुमार, सहदेव साव, दिलीप कुमार, मो. सईद कुरैशी, भरत लाल भारद्वाज, प्रो. मदन यादव के अलावा अन्य लोग शामिल थे. लोजपा ने घटना की तीव्र निंदा की :अरवल ग्रामीण. वंशी रिपोर्टर पंकज नारायण मिश्रा को गुरुवार को समाचार संकलन करने व बैंकों से रुपये निकासी कर घर लौटने के क्रम में अपराधियों द्वारा गोली मार कर घायल कर देने की घोर निंदा लोजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र रंजन ने किया है.

इन्होंने कहा है कि पत्रकार पर हो रहे इस तरह के हमले से लोकतंत्र के चौथे खंभे पर अघात पहुंचा है. इस तरह की घटना को जो भी व्यक्ति अंजाम दिया है वह काफी निंदनीय है. मैं पंकज मिश्रा को शीघ्र स्वस्थ होने का कामना ईश्वर से करता हूं. इन्होंने अपराध को अंजाम देने वाले व्यक्ति को शीघ्र गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की बात कही है.

करपी (अरवल) : भाजपा नेता सह जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार पंकज मिश्रा को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने की घटना की अरवल भाजपा कड़ी निंदा करता है. जिले में पुलिस प्रशासन अपराधियों के प्रति गंभीर नहीं है. सत्ता तो बदली पर पुलिस का रवैया नहीं बदला है, हफ्ता भर पहले करपी थाना से चंद दूरी पर स्थित बीआरसी भवन में अपराधी घुसकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शालिग्राम शर्मा के हत्या कर दी पर पुलिस कोई अपराधी का गिरफ्तारी नहीं किया है जिससे अपराधियों का मनोबल चरम पर है.
पत्रकार पंकज मिश्रा जी जल्द स्वस्थ हो इसका कामना अरवल भाजपा कर रहे है. जल्द ही भाजपा अरवल का एक शिष्टमंडल बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से मिलकर जिले के प्रशासनिक व्यवस्था से अवगत करायेगी. पंकज मिश्रा कांड में लूटपाट की घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता है क्योंकि पंकज मिश्रा राष्ट्रीय सहारा अखबार के सम्मानित पत्रकार के अलावे पंजाब नेशनल बैंक का सीएसपी शाखा भी चलाते थे. निंदा करने वालों में भाजपा नेता वेंकटेश शर्मा, सरदार रणविजय सिंह, नारायण शर्मा, मुकुल पटेल, रमेश पांडेय, दीनानाथ शर्मा,अखिलेश पासवान समेत अन्य लोग शामिल हैं.
पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले की निंदा :कुर्था अरवल. सोनभद्र वंशी सुर्यपुर के हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार पंकज नारायण मिश्र पर हुए जानलेवा हमले को लेकर भिन्न-भिन्न राजनैतिक संगठनों, बुद्धिजीवी व समाजसेवियों ने कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला बताया. निंदा करने वालों में राजद नेता रामदीप यादव, सुनील यादव, भाजपा नेता अनिल कुमार, लाला शर्मा, रालोसपा नेता सत्येंद्र कुशवाहा, समाजसेवी दीपक कुमार, विनय कुमार, अनिल कुमार समेत भिन्न-भिन्न नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए अपराधी को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन