एक माह में होगा गोलीकांड का खुलासा : एसपी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Sep 2017 4:33 AM

विज्ञापन

अरवल : पत्रकार पंकज नारायण मिश्रा पर जानलेवा हमला करने वाले एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य को शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा. घटना का कारण आपसी दुश्मनी नहीं है, बल्कि लूट की योजना को अंजाम देना है. अनुसंधान की प्रक्रिया एक माह के अंदर पूर्ण कर ली जायेगा ताकि संलिप्त अपराधियों को […]

विज्ञापन

अरवल : पत्रकार पंकज नारायण मिश्रा पर जानलेवा हमला करने वाले एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य को शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा. घटना का कारण आपसी दुश्मनी नहीं है, बल्कि लूट की योजना को अंजाम देना है. अनुसंधान की प्रक्रिया एक माह के अंदर पूर्ण कर ली जायेगा ताकि संलिप्त अपराधियों को शीघ्र ही कानून के तहत सजा दिलायी जा सके.उक्त बातें एसपी दिलीप कुमार मिश्र ने टाउन थाने में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने बताया कि पंकज कुमार मिश्रा पत्रकार के साथ-साथ ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन भी करते हैं. माली स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से गुरुवार को एक लाख रुपये निकाल कर अपने घर जा रहे थे.

इसी दौरान पलना पुल के समीप गांव के ही दो अपराधी घात लगा कर बैठे थे और इनके आते ही गोली चलाकर घायल कर दिया और इनके बैग को रुपये सहित लेकर भाग निकले. पत्रकार पंकज ने अपने बयान में बताया कि वंशी निवासी कुंदन कुमार एवं अंबिका महतो, जो इनके ही गांव के निवासी हैं, द्वारा गोली चलाकर घायल किया गया है और इनके बैग के साथ रुपये लेकर भाग गये. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार अपराधी ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है. घटना में शामिल दोनों अपराधी उपहारा थाना कांड संख्या 28/17 में जेल भी गये थे. वहीं दूसरे अपराधी अंबिका महतो की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की जा रही है. इस अवसर पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन