पत्रकार गौरी की हत्या का विरोध आरोपितों की शीघ्र हो गिरफ्तारी

अरवल : पत्रकार पंकज मिश्रा को अपराधियों द्वारा गोली मार कर घायल करने की पूर्व विधायक चितरंजन कुमार ने निंदा की है. उन्होंने पीएमसीएच जाकर घायल पत्रकार का हाल-चाल लिया और उचित इलाज में सहयोग किया. उन्होंने बताया कि आये दिन पत्रकारों पर हो रहे हमलों से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर खतरा मंडरा रहा […]
अरवल : पत्रकार पंकज मिश्रा को अपराधियों द्वारा गोली मार कर घायल करने की पूर्व विधायक चितरंजन कुमार ने निंदा की है. उन्होंने पीएमसीएच जाकर घायल पत्रकार का हाल-चाल लिया और उचित इलाज में सहयोग किया. उन्होंने बताया कि आये दिन पत्रकारों पर हो रहे हमलों से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर खतरा मंडरा रहा है.
इसे रोकना हम सभी की जिम्मेदारी बनती है. इन्होंने घटना में संलिप्त अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग सरकार से की है. उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन को तत्परतापूर्वक कार्य करने की सलाह दी. स्थानीय विधायक ने घायल मिश्रा के लिए एक यूनिट ब्लड अपने रिश्तेदार से उपलब्ध कराया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




