बाढ़पीड़ितों की सहायता के लिए डीएम को सौंपा चेक

अरवल ग्रामीण : बाढ़पीड़ितों के सहायता के लिए नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट एवं अरवल जिला पैक्स संघ के द्वारा डीएम अालोक रंजन घोष को ड्राफ्ट के माध्यम से सहायता राशि उपलब्ध करायी गयी. इस दौरान एनयूजेआइ के संरक्षक भुवनेश्वर कुमार एवं जिला सचिव राजू कुमार द्वारा डीएम को 2500 रुपये का ड्राफ्ट उपलब्ध कराया गया […]
अरवल ग्रामीण : बाढ़पीड़ितों के सहायता के लिए नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट एवं अरवल जिला पैक्स संघ के द्वारा डीएम अालोक रंजन घोष को ड्राफ्ट के माध्यम से सहायता राशि उपलब्ध करायी गयी. इस दौरान एनयूजेआइ के संरक्षक भुवनेश्वर कुमार एवं जिला सचिव राजू कुमार द्वारा डीएम को 2500 रुपये का ड्राफ्ट उपलब्ध कराया गया .
जबकि अरवल जिला पैक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में 75000 रुपये का ड्राफ्ट डीएम को सौंपा गया. संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पीड़ित मानवता की सेवा में हमेशा तत्परतापूर्वक कार्य किया जाता है. आने वाले समय में भी पीड़ित मानवता की सेवा में तत्परतापूर्वक कार्य किया जायेगा. इस मौके पर पैक्स संघ जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार, धनेश कुमार, कामाख्या नारायण, जिला सहकारिता पदाधिकारी दिलीप कुमार, सहित अन्य पैक्स अध्यक्ष मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




