ePaper

बाढ़ के पानी में डूबने से महिला व बच्चे की मौत

Updated at : 25 Aug 2017 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ के पानी में डूबने से महिला व बच्चे की मौत

पानापुर/तरैया : जिले में बाढ़ का कहर जारी है. पानापुर और तरैया के अलग-अलग स्थानों पर महिला व एक बच्चे की डूबने से मौत हो गयी. पानापुर थाने के दुबौली गांव में गुरुवार की सुबह बाढ़ के पानी में डूब जाने से एक महिला की मौत हो गयी. महिला वंशी राय की 32 वर्षीया पुत्री […]

विज्ञापन

पानापुर/तरैया : जिले में बाढ़ का कहर जारी है. पानापुर और तरैया के अलग-अलग स्थानों पर महिला व एक बच्चे की डूबने से मौत हो गयी. पानापुर थाने के दुबौली गांव में गुरुवार की सुबह बाढ़ के पानी में डूब जाने से एक महिला की मौत हो गयी. महिला वंशी राय की 32 वर्षीया पुत्री शिवकुमारी देवी बतायी जाती है. बताया जाता है कि वह सुबह में शौच के लिए गयी थी,

जहां वह गहरे पानी में फिसल गयी और पानी में डूब जाने से उसकी मौत हो गयी. सूचना पाकर एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला. वहीं, तरैया संवाददाता के अनुसार राजधानी गांव निवासी टुनटुन सहनी की पत्नी अपनी 10 माह के बच्चे को लेकर बाढ़ में नाव पर चढ़ रही थी कि पैर फिसलने से महिला बाल-बाल बच गयी, जबकि 10 माह के बच्चे की डूबने से मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया.

मायके में रह थी शिवकुमारी
पानापुर थाने के दुबौली गांव में मृत महिला शिवकुमारी की शादी सीवान जिले के बसंतपुर प्रखंड के लकड़ीगांव निवासी
बाढ़ के पानी में डूबने से…
सत्येंद्र राय के साथ हुई थी. बाद में उसके पति ने दूसरी शादी घर ली थी, जिसके बाद वह अपने आठ वर्षीया पुत्री काजल और चार वर्षीय पुत्र अंकित के साथ मायके में जीवन गुजार रही थी, जबकि बड़ा लड़का 10 वर्षीय मंटू पिता के साथ रहता था. शिवकुमारी की मौत के बाद सबकी जुबान पर एक ही सवाल था कि अब इन मासूमों की देखभाल कौन करेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन