प्रतिदिन अपने बच्चों को स्कूल भेजें अिभभावक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Aug 2017 6:03 AM
विज्ञापन
शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन बच्चों को साफ-सफाई के िलए करें जागरूक करपी(अरवल) : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में मंगलवार को शिक्षक- अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया . बैठक में पिछले माह की बैठक में रखे गये प्रस्ताव के कार्यों की समीक्षा की गयी. नौ अगस्त को पृथ्वी दिवस के मौके […]
विज्ञापन
शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन
बच्चों को साफ-सफाई के िलए करें जागरूक
करपी(अरवल) : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में मंगलवार को शिक्षक- अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया . बैठक में पिछले माह की बैठक में रखे गये प्रस्ताव के कार्यों की समीक्षा की गयी. नौ अगस्त को पृथ्वी दिवस के मौके पर पौधारोपण करने एवं 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमी दिवस के अवसर पर छात्रों को अर्मेन्डाजोल टेबलेट खिलाने के बारे में बताया गया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय दक्षिणवारी मठिया में अभिभावकों को संबोधित करते हुए शिक्षिका नुरफात्मा ने विद्यालय के प्रगति के बारे में विस्तार से रखा. उन्होंने कहा कि जो छात्र पढ़ने में कमजोर है या लिए गये मूल्यांकन में सी,डी, इ ग्रेड लाये है
वैसे छात्र -छात्राओं के लिए मध्यांतर के बाद अलग से विशेष वर्ग कक्ष का संचालित किया जा रहा है. उन्होंने अभिभावकों से आग्रह करते हुए कहा कि आप अपने बच्चों को प्रतिदिन समय पर विद्यालय भेजे. यदि आप विद्यालय की पढ़ायी से संतुष्ट नहीं है तो इसकी शिकायत विद्यालय पहुंच कर कभी भी कर सकते है. उसे सुधार करने की पूरी कोशिश की जायेगी. छात्रों को शिक्षा बेहतर से बेहतर दिया जाय इसके लिए पूरी कोशिश की जा रही है. आप अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजे. छात्रों को पोशाक के लिए पैसे भी दिये गये है लेकिन अधिकांश छात्र पोशाक में नहीं आते. आप लोग स्वच्छता पर भी ध्यान दे. अपने-अपने बच्चों को प्रतिदिन साफ-सफाई के साथ भेजे. विद्यालय में कमरों का अभाव भी छात्रों के पठन-पाठन में कुछ व्यवधान डाल रही है. लेकिन अर्धनिर्मित भवन के कमरों में भी सफाई कर उसमें भी कक्षा संचालन किया जा रहा है. अभिभावकों ने भी विद्यालय संबंधी अपनी बातें बैठक में रखा. उन्होंने शौचालय निर्माण पर जोर देते हुए कहा कि खुले में शौच करने से अनेक प्रकार की बीमारियां होती है. जिनके घरों में शौचालय नहीं है वे शौचालय का निर्माण अवश्य करा लें. शौचालय निर्माण के लिये सरकार पैसा भी दे रही है . साथ ही अपने घरों एवं गांव को भी स्वच्छ रखें. बैठक में प्रधानाध्यापिका मीना कुमारी ,सत्येंद्र मोची, विभा कुमारी, रमेश कुमार समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिका के साथ -साथ अभिभावक संजय यादव, विजय कुमार भगवती देवी समेत अन्य अभिभावक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










