पेट्रोल पंप संचालकों पर कार्रवाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Aug 2017 4:27 AM
अरवल : अनुमंडल पदाधिकारी यशपाल मीणा की अध्यक्षता में क्षेत्र के पेट्रोल पंप संचालक एवं गैस एजेंसी के संचालकों के साथ कार्यालय कक्ष में बैठक की गयी. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा संचालकों को कई निर्देश दिये गये. बैठक के दौरान सभी पेट्रोल पंप संचालकों को श्रम प्रवर्तन कराने का निर्देश देते हुए कहा कि […]
अरवल : अनुमंडल पदाधिकारी यशपाल मीणा की अध्यक्षता में क्षेत्र के पेट्रोल पंप संचालक एवं गैस एजेंसी के संचालकों के साथ कार्यालय कक्ष में बैठक की गयी. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा संचालकों को कई निर्देश दिये गये. बैठक के दौरान सभी पेट्रोल पंप संचालकों को श्रम प्रवर्तन कराने का निर्देश देते हुए कहा कि पेट्रोल पंपों की तीन बार की जांच रिपोर्ट को उपलब्ध करायें ताकि अगली कार्रवाई की जा सके. इस दौरान एमडीजे की गाइड लाइन के बारे में भी बताया गया.
कहा कि गाइड लाइन के निर्देशों का अनुपालन नहीं करने वाले संचालकों के खिलाफ समिति से जांच करायी जायेगी. गैस संचालकों को सही वजन व कीमत पर गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसमें कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गयी. बैठक में सभी पेट्रोल पंप संचालक एवं गैस एजेंसी के संचालक शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










