अस्पताल में लगा है ताला कुव्यवस्था. लोग इलाज कराने जाते हैं सोनभद्र
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jul 2017 4:01 AM
विज्ञापन
कर्मियों की कमी चिकित्साकर्मियों की कमी है. इस कारण स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों व नर्सों को पदस्थापित नहीं किया जा रहा है. इस केंद्र में नर्स को पदस्थापित किया गया था, लेकिन खटांगी स्वास्थ्य केंद्र को चालू करने पर उन्हें अन्यत्र भेजना पड़ा. उन्होंने बताया कि चिकित्सकों व नर्सों की कमी को लेकर सरकार से […]
विज्ञापन
कर्मियों की कमी
चिकित्साकर्मियों की कमी है. इस कारण स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों व नर्सों को पदस्थापित नहीं किया जा रहा है. इस केंद्र में नर्स को पदस्थापित किया गया था, लेकिन खटांगी स्वास्थ्य केंद्र को चालू करने पर उन्हें अन्यत्र भेजना पड़ा. उन्होंने बताया कि चिकित्सकों व नर्सों की कमी को लेकर सरकार से पत्राचार किया जा रहा है. डीएम व सीएस के साथ बैठकों में स्थितियों पर चर्चा की गयी है. चिकित्सकों एवं नर्सों की बहाली होते ही स्वास्थ्य सुविधा बहाल कर दी जायेगी.
डॉ आर के हिमांशु, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी
करपी (अरवल) : तुर्क तेलपा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ फाइलों में ही सिमट कर रह गया है. इस केंद्र का ताला कभी खुलता ही नहीं कि बीमार लोगों का इलाज हो सके. महीनों से बंद पड़े इस स्वास्थ्य केंद्र को खुद ही इलाज की जरूरत है. इस अस्पताल में न कभी कोई चिकित्सक आते हैं और न ही कोई नर्स.
सरकार की फाइलों में सिमटे इस केंद्र के बंद रहने से इलाके के लोग खासे नाराज हैं. भाजपा जल प्रबंधन मंच के जिलाध्यक्ष नारायण शर्मा ने बताया कि इस अस्पताल के बंद पड़े रहने से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए सोनभद्र जाना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










