बहला-फुसला कर लड़की का अपहरण, प्राममिकी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jul 2017 5:11 AM

विज्ञापन

पिता ने गांव के ही एक युवक समेत आठ पर लगाया आरोप किंजर अरवल : किंजर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी सुहैल अंसारी ने गांव के ही एक लड़के पर अपनी पुत्री का अपहरण कर लेने का आरोप लगा किंजर थाने में मामला दर्ज कराया है. सूचक ने लिखित आवेदन में कहा है कि […]

विज्ञापन

पिता ने गांव के ही एक युवक समेत आठ पर लगाया आरोप

किंजर अरवल : किंजर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी सुहैल अंसारी ने गांव के ही एक लड़के पर अपनी पुत्री का अपहरण कर लेने का आरोप लगा किंजर थाने में मामला दर्ज कराया है. सूचक ने लिखित आवेदन में कहा है कि मंगलवार की रात्रि आठ बजे गांव के ही मो अमीन अंसारी, पिता अस्तकीम अंसारी ने उनकी बच्ची रुखसाना का अपहरण कर लिया. यह भी आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री को अगवा करने में 7-8 और लोगों ने अमीन अंसारी की मदद की है.
आवेदन के आलोक में पुलिस किंजर थाने में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. दर्ज कांड संख्या 77/17 में आठ लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. इस संबंध में किंजर थानाध्यक्ष संदीप ठाकुर ने बताया कि लड़की की बरामदगी के लिए छापेमारी टीम का गठन कर किया गया है. वहीं इस मामले का मुख्य अभियुक्त अमीन अंसारी ने अरवल के एसपी कार्यालय में पहले ही एक आवेदन दिया था, जिसमें कोर्ट से शादी कर लेने का का जिक्र किया है. बहरहाल पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को प्रेम-प्रसंग मान कर छानबीन में जुटी हुई है. कथित अपहृत लड़की को बरामद करने एवं आरोपितों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन