हिरासत में लिये गये मुखिया को पुलिस ने छोड़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jul 2017 4:25 AM
वंशी : रविवार की देर रात्रि मुगीला ग्राम पहुंचे पुलिसकर्मियों ने निरंजन कुमार के शव को बरामद किया. खीरी मोड़ थानाध्यक्ष विभूति भूषण ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया. बताते चलें कि मुगीला निवासी मजदूर अकलु विंद के तेरह वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार को अपराधियों ने मार कर […]
वंशी : रविवार की देर रात्रि मुगीला ग्राम पहुंचे पुलिसकर्मियों ने निरंजन कुमार के शव को बरामद किया. खीरी मोड़ थानाध्यक्ष विभूति भूषण ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया. बताते चलें कि मुगीला निवासी मजदूर अकलु विंद के तेरह वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार को अपराधियों ने मार कर राम नगर के बधार में कदम के पेड़ पर टांग दिया था.
इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गये. घंटों इंतजार के बाद भी जब कोई वरीय अधिकारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा तो उग्र ग्रामीणों ने पेड़ से शव को उतार कर इमामगंज बाजार स्थित मुगीला मोड़ के पास रख कर एनएच 110 को जाम कर दिया. जाम की खबर मिलते ही अरवल, करपी, किंजर, खीरी मोड़, पालीगंज समेत पुलिसकर्मी इमामगंज बाजार पहुंचे. जाम स्थल पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मोरचे पर डटीं रहीं. पुलिस पदाधिकारियों के काफी समझाने के बाद भी ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे. इमामगंज-जम्हारू पंचायत के मुखिया पति डाॅ देव नारायण विंद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
इसकी भनक लगते ही सैकड़ों कि संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने जाम स्थल से पुलिस वालों को खदेड़ कर ईंट से प्रहार किया. उग्र लोगों के भय से पुलिसकर्मियों ने फायरिंग भी की. बाजार में गोली चलते ही सारी दुकानें बंद हो गयी. उग्र ग्रामीणों ने अंधेरा होते ही शव को जाम स्थल से हटा कर मुगीला गांव में रख दिया. शव को लेकर अरवल तथा पटना जिले के कई थानों की पुलिस तथा वरीय पदाधिकारी देर रात्रि मुगीला पहुंच कर परिजन को समझाया-बुझाया. पुलिस पदाधिकारी तथा स्थानीय जन प्रतिनिधि की पहल के बाद शव को पुलिस को सौंपा. वहीं हिरासत में लिये गये मुखिया पति को पुलिस ने छोड़ दिया. मालूम हो कि वर्ष 2013 मे भी अकलू विंद के पांच वर्षीय पुत्र को मार कर नाला में फेंक दिया था. उस समय भी परिजन दोषी को सजा की गुहार लगायी थी. इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










