ePaper

कदम के पेड़ से लटका था शव

Updated at : 24 Jul 2017 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
कदम के पेड़ से लटका था शव

करीब चार वर्ष पूर्व इसी परिवार के दो बच्चों की कर दी गयी थी हत्या अकलू बिंद के घर का बुझ गया चिराग करपी (अरवल) : रामनगर के बधार में रविवार की अहले सुबह एक किशोर का शव कदम के पेड़ में झूल रहा था. गांववालों की नजर जब उस पर पड़ी तो सन्न रह […]

विज्ञापन

करीब चार वर्ष पूर्व इसी परिवार के दो बच्चों की कर दी गयी थी हत्या

अकलू बिंद के घर का बुझ गया चिराग
करपी (अरवल) : रामनगर के बधार में रविवार की अहले सुबह एक किशोर का शव कदम के पेड़ में झूल रहा था. गांववालों की नजर जब उस पर पड़ी तो सन्न रह गये. दरअसल बीते शनिवार की शाम से ही मुगीला गांव निवासी अकलू बिंद का 15 वर्षीय पुत्र निरंजन गायब था. इलाके में जब हत्या की खबर फैली, तो लोग जुटने लगे. शव की पहचान होने के बाद परिजनों पर पहाड़ टूट गया. शव मफलर का फंदा लगा कर पेड़ से लटका था.
वहीं किशोर का पैर भी जमीन से सटा था. घटनास्थल के आसपास देखने से प्रतीत हो रहा था कि पहले गले दबा कर उसकी हत्या अन्यत्र की गयी होगी और साक्ष्य को छुपाने के लिए इसे फंदे से लटका कर आत्महत्या का रूप दिया गया. मृतक के पिता ने बताया कि वर्ष 2013 में उसके एक और बेटे समेत दो युवकों की इसी अंदाज में हत्या कर शव को लटकाया गया था. उक्त मामले में नामजद प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी थी. आरोपित कुछ माह पूर्व जेल से छूट कर बाहर निकले थे. परिजनों को आशंका है कि उन्हीं लोगों ने फिर से घटना को अंजाम देकर घर का चिराग बुझा दिया. घटना के बाद खीरी मोड़ थाने और करपी थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की. परिजनों ने बताया कि शाम में वह अपने घर से निकला था तथा गांव में ही सिंघाड़े की एक दुकान पर देर शाम तक बैठा हुआ देखा गया था. इसके बाद वह कब गायब हो गया, किसी को कोई जानकारी नहीं मिली. रात में जब वह घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने इसकी सूचना खीरी मोड़ पुलिस को दी थी. सूचना मिलते ही खीरी मोड़ पुलिस रात में ही घर पर पहुंच कर मृतक के परिजनों से
मामले की जानकारी और सुराग भी लेने का प्रयास किया. लेकिन, कुछ निष्कर्ष नहीं निकलता देख देर रात पुलिस लौट गयी. सुबह में उसका शव पेड़ से लटका मिला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन