ePaper

मारपीट में दोनों पक्षों से प्राथमिकी

Updated at : 16 Jul 2017 2:24 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट में दोनों पक्षों से प्राथमिकी

व्यवसायियों ने घटना के विरोध में दुकानें रखीं बंद बाजार में किया प्रदर्शन अरवल : बैदराबाद बाजार के दुकानदारों ने शुक्रवार की घटना के विरोध में अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी व दुकानदार मीठू कुरैशी की बैदराबाद बाजार से अन्यत्र कहीं बसाने की मांग के साथ बाजार में प्रदर्शन किया. बैदराबाद व्यवसायियों द्वारा मांग की जा […]

विज्ञापन

व्यवसायियों ने घटना के विरोध में दुकानें रखीं बंद

बाजार में किया प्रदर्शन
अरवल : बैदराबाद बाजार के दुकानदारों ने शुक्रवार की घटना के विरोध में अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी व दुकानदार मीठू कुरैशी की बैदराबाद बाजार से अन्यत्र कहीं बसाने की मांग के साथ बाजार में प्रदर्शन किया. बैदराबाद व्यवसायियों द्वारा मांग की जा रही थी. कि उक्त दुकानदार 10 वर्ष पूर्व दूसरी जगह से आकर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर घर बना लिया है. ग्रामीणों का कहना है कि वह वहां से नाम बदल कर बैदराबाद में रह रहा है, जबकि जगदीशपुर में दो हत्या की घटना में शामिल था. व्यवसायियों का कहना है कि हमेशा पड़ोसियों के साथ झंझट करता रहता है.
व्यवसायी उसके घर में हथियार रखने का आरोप लगाकर घर की तलाशी लेने की मांग कर रहे थे. व्यवसायियों का कहना था कि प्रतिदिन अनजान व्यक्तियों का आना-जाना लगा रहता है. सुबह से ही सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकान बंद कर आक्रोश में सड़क पर उतर गये. इधर बैदराबाद में विधि व्यवस्था को यथावत रखने के लिए एसडीओ यशपाल मीणा, डीएसपी शैलेंद्र कुमार, एलआरडीसी राजेश कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी अजय कुमार सुबह से ही कई थाना के पुलिस पदाधिकारी व बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी के साथ कैंप कर किया. सभी पदाधिकारी दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने में जुट गये.
काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों की ओर से शांति व्यवस्था कायम रखने का आश्वासन दिया गया. डीएसपी ने बताया कि कार्रवाई अब तक दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. एक पक्ष मीठू कुरैशी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. बैदराबाद बाजार में शांति व्यवस्था के लिए धारा 144
लगा दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन