बारिश से खेती कार्य में तेजी

करपी (अरवल) : लगातार हो रही बारिश के बाद खेती कार्यों में तेजी आ गयी है. प्रखंड क्षेत्र में धान की रोपनी शुरू हो गयी है. खेतों में मनोहारी गीतों के साथ महिला मजदूर धान की रोपनी करने लगी हैं. इससे बधार में उत्सवी माहौल कायम हो गया है. हालांकि अभी तक धान की रोपनी […]
करपी (अरवल) : लगातार हो रही बारिश के बाद खेती कार्यों में तेजी आ गयी है. प्रखंड क्षेत्र में धान की रोपनी शुरू हो गयी है. खेतों में मनोहारी गीतों के साथ महिला मजदूर धान की रोपनी करने लगी हैं. इससे बधार में उत्सवी माहौल कायम हो गया है. हालांकि अभी तक धान की रोपनी के लिए पर्याप्त बारिश नहीं हुई है, फिर भी मौसम के बदले मिजाज ने किसानों को बल प्रदान किया है. इलाके में हुई बारिश और डीजल पंप सेट के सहारे किसान अपने खेतों में पानी कर धान रोपने के कार्यों में जुटे हैं.
सावन का पहला पखवारा धान रोपने के लिए सबसे उपयुक्त समय माना जाता है. हालांकि इलाके के अधिकतर जल स्रोतों में अब भी पानी नहीं है. किसान रामाधार शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष हमलोगों की मेहनत की कमाई को बाढ़ अपने साथ बहा कर ले गयी थी. लेकिन, इस वर्ष अभी तक बाढ़ की संभावना नजर नहीं आ रही है. वहीं, करपी के बीइओ अरुण कुमार ने बताया कि अब तक क्षेत्र में लगभग सात प्रतिशत रोपनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




