तीन दुकानों से चोरों ने उड़ायी हजारों रुपये की संपत्ति

वंशी (अरवल) : इमामगंज बाजार में इन दिनों चोरों के आतंक से बाजारवासी और दुकानदार परेशान हैं. चोरों ने पलक झपकते ही कोचहसा चिरारी बिगहा निवासी श्रृंगार दुकानदार भानूप्रताप सिंह के दुकान से 5000 रुपये नगद तथा 15000 के नये मोबाइल चुरा लिया. इन्होंने बताया कि दोपहर के समय दुकान में ग्राहक नहीं थे. सामने […]
वंशी (अरवल) : इमामगंज बाजार में इन दिनों चोरों के आतंक से बाजारवासी और दुकानदार परेशान हैं. चोरों ने पलक झपकते ही कोचहसा चिरारी बिगहा निवासी श्रृंगार दुकानदार भानूप्रताप सिंह के दुकान से 5000 रुपये नगद तथा 15000 के नये मोबाइल चुरा लिया. इन्होंने बताया कि दोपहर के समय दुकान में ग्राहक नहीं थे. सामने के दुकान में जाकर दुकानदार से बात कर रहे थे. इसी बीच ग्राहक दुकान पर पहुंचा. सामान देने के पश्चयत जब पैसा के लिए काउंटर खोला तो देखा कि सारे पैसा गायब थे.
वहीं रैक के अंदर चार्ज हो रहा मोबाइल भी निकाल ले गया. वहीं दूसरी घटना शरण सिंह वर्मा के किराना दुकान से चोर उच्चकों ने काउंटर का बक्सा खोल कर उसमें रखे 10000 रुपये गायब कर दिया. इन्होंने बताया कि दुकन से मात्र पांच मिनट के लिए गैस लेने गया था. इसी बीच चोरों ने 10000 रुपये साफ कर दिया. वहीं नागदेव मेडिकल दुकान के काउंटर से चोरों ने 80 रुपये निकाल लिया. दुकानदर ने बताया कि काउंटर में पैसा नहीं था. जिसके कारण चोरी करने में सफल नहीं हुए. मालूम हो कि पिछले दिनों शंकरपुर निवासी प्रेमलता देवी के मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य के आभूषण की चोरी हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




