15 तक लगाएं एक लाख नये पौधे : िजलाधिकारी
Updated at : 07 Jul 2017 6:14 AM (IST)
विज्ञापन

राजस्व की समीक्षा करते हुए दिये कई निर्देश अरवल : जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभाकक्ष में राजस्व की समीक्षा बैठक की गयी. इस दौरान राष्ट्रीय बचत, वन, मत्स्य, सहकारिता, परिवहन, विद्युत, सिंचाई के अलावा राजस्व वसूली के संबंध में कई निर्देश दिये गये. बैठक के दौरान डीएम ने वन क्षेत्र […]
विज्ञापन
राजस्व की समीक्षा करते हुए दिये कई निर्देश
अरवल : जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभाकक्ष में राजस्व की समीक्षा बैठक की गयी. इस दौरान राष्ट्रीय बचत, वन, मत्स्य, सहकारिता, परिवहन, विद्युत, सिंचाई के अलावा राजस्व वसूली के संबंध में कई निर्देश दिये गये. बैठक के दौरान डीएम ने वन क्षेत्र पदाधिकारी को 15 जुलाई तक संपूर्ण जिले में एक लाख नये पौधे लगाने के लिए सभी तैयारी पूरा कर लेने को कहा. जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि राजस्व वसूली का वार्षिक लक्ष्य 305 लाख रुपये है. जून का वार्षिक लक्ष्य 26 लाख रुपये में 23 लाख रुपये की वसूली की गयी है.
राष्ट्रीय बचत कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि वार्षिक लक्ष्य 24 लाख के विरुद्ध 197 लाख की वसूली की जा चुकी है. वहीं प्रभारी आपदा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले के सभी नाविक अपना निबंधन करा लें. सभी सीओ को निर्देश दिया गया कि लोक सेवा अधिकार अधिनियम के तहत सभी प्रमाणपत्र, म्यूटेशन को निर्धारित समय के अंदर सुलभ कराएं एवं सभी जलस्रोत को अतिक्रमणमुक्त करें. राजस्व कर्मचारियों के कार्यों का प्रतिदिन निरीक्षण करने का निर्देश सीआेे को दिया गया. जिले में कार्यरत सभी अमीनों को एक हाॅल में कम-से-कम 230 स्कूलों पर मापी करने के लक्ष्य के अनुरूप कार्य कराने का निर्देश दिया गया. सभी सीओ के साथ एनआर के साथ नापी कराने वाली जमीनों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. जिस व्यक्ति का एनआर पहले कटेगा उनकी जमीन की नापी पहले करने का निर्देश दिया गया. सभी सीओ को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया. जिले में 45 स्थलों पर स्थायी अतिक्रमण के विरुद्ध अभी तक छह को अतिक्रमणमुक्त करने की जानकारी दी गयी. शेष 39 पर अतिक्रमणमुक्त कराने का निर्देश दिया गया. मत्स्य प्रसार पदाधिकारी के बैठक में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण उनका वेतन बंद करने के लिए जहानाबाद के डीएम को पत्र लिखने का निर्देश दिया गया.
बैठक में अपर समाहर्ता, राजस्व प्रभारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




